जिसे किया फॉलो, उस इंदिरा गांधी को पटेल के आगे भूले नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। परोक्ष रूप से तो नहीं लेकिन हां अगर नरेंद्र मोदी के जीवन को गहराई से देखें तो उनमें ऐसी तमाम सारी बाते हैं जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी में थीं। कहीं न कहीं आपको ऐसा भी महसूस होगा कि मोदी ने अपने जीवन में जिन विभूतियों को फॉलो किया, उनमें से एक इंदिरा गांधी भी हैं। लेकिन अफसोस आज सरदार पटेल के आगे पीएम साहब इंदिरा को भूल गये। जी हां 31 अक्टूबर को पटेल की जयंती पर तो कई सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन होगा, लेकिन उसी दिन इंदिरा की पुण्य तिथि पर उन्हें शायद उन्हें भुला दिया जाये।
31 अक्टूबर को सरदार पटेल का जन्म दिन है और इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि, पर लगता है कि इस बार सरकार की तरफ से सारा पोकस सरदार पटेल की जयंती को मनाने को लेकर ही है। जहां सरदार पटेल की जयंती को सरकार बड़े स्तर पर मनाने जा रही है, जबकि इंदिरा जी के लिये सरकार की तरफ से उस दिन कोई खास कार्यक्रम नहीं रखा गया। हां इतना जरूर है कि, इंदिरा गांधी की समाधि पर होने वाली प्रार्थना में कोई अहम मंत्री या प्रधानमंत्री आ सकते हैं। वहां पर बीते सालों के दौरान तो कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और यूपीए सरकार के तमाम मंत्री से लेकर संतरी पहुंचते थे।
विभूतियों में भेदभाव गलत
राजधानी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश डंग ने कहा कि सरकार को देश की विभूतियों को लेकर भेदभाव नहीं दिखाना चाहिए। उसका इस तरह का आचरण काफी खराब है। इस बीच, केन्द्र सरकार ने आगामी 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के लिए बहुत से कार्यक्रम बनाए हैं। उनमें एकता के लिए दौड़ भी है। सरकार की चाहत है कि देश के छोटे-बड़े सभी शहरों में लोग एकता के लिए दौड़ में शिरकत करें। दिल्ली में यह दौड़ विजय चौक से इंडिया गेट तक आयोजित की जाएगी।
सरदार पटेल जयंती के अवसर पर सरकार की तरफ से आयोजित किए जाने वाले अनेक कार्यक्रमों के एक भाग के रूप में देश के प्रमुख शहरों में एकता के लिए दौड़ आयोजित की जा रही है। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए राजधानी में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री भी भाग लेंगे। उस दिन सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों और सार्वजनिक संस्थानों में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications