8 दिसंबर को आयोजित होने वाली OCS-2019 मुख्य परीक्षा स्थगित, जानें नई तारीख
8 दिसंबर को आयोजित होने वाली OCS-2019 मुख्य परीक्षा स्थगित, जानें नई तारीख
नई दिल्ली। कोरोना महामारी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ चुका है। जिसके चलते ओडिशा सरकार ने कल 8 दिसंबर को आयोजित होने वाली OCS-2019 मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब ये परीक्षा 2 जनवरी 2021 को होगी। प्रदेश सरकार ने बताया कि ओडिशा लोक सेवा आयोग को स्थगित कर दी गई है।

बता दें अन्य प्रदेशों की तरह ओडिशा में भी अचानक कोरोना का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को ओडिशा में कोविड-19 के 368 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,21,564 हो गई। वहीं, सात और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,778 हो गई।
गौरतल है कि कोरोना महामारी के चलते देश भर में मार्च के बाद से स्कूल, कालेजों की पढ़ाई ऑनलाइन ही करवाई जा रही है। एक बार फिर कोरोना के मरीज बढ़ने के बाद ओडिशा सरकार ने अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के छात्राओं की परीक्षा करवाए जाने के बारे में स्थित साफ कर दी है। ओडिशा सरकार ने कहा ऑनलाइन शिक्षण के आधार पर यूजी और पीजी छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित करना उचित नहीं है क्योंकि अधिकांश छात्र ऑनलाइन शिक्षण का लाभ प्राप्त करने में असमर्थ है। यानी कि अधिकांश छात्र सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई कर पाने में असमर्थ हैं। सरकार ने कहा शारीरिक रूप से जब छात्र कक्षाओं में शामिल होकर पाठ्यक्रम के पूरा होने के बाद ही परीक्षा के संचालन पर विचार किया जाना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications