भाभी के प्‍यार में इस कदर पागल हुआ देवर, भाई को कर दिया जिंदा दफन

रांची। झारखंड के डोमचांच इलाके में एक युवक अपनी भाभी के प्‍यार में इस तरह पागल हुआ कि उसने रिश्‍ते को भी ताक पर रख दिया। भाभी को पाने के लिए उसने भाई को रास्‍ते से हटाने की सोची। अपने एक साथी के साथ मिलकर प्‍लान बनाया और भाई को जिंदा दफन कर दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्‍या की गुत्‍थी सुलझा ली है और हत्‍यारे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अब इस बात की जांच में लगी है कि इस हत्‍या में भाभी का हाथ है या नहीं। प्रारंभिक जांच में मामला एक तरफा प्‍यार का लग रहा है।

क्‍या है पूरा मामला

क्‍या है पूरा मामला

हत्‍या के मुख्‍य आरोपी का नाम संदीप कुमार है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वो अपने फुफेरे भाई विवेकानंद साव की पत्‍नी लक्ष्‍मी से एकतरफा प्‍यार करता था। उसने बताया कि भाभी को पाने के लिए वो विवेकानंद को शराब पिलाने के बहाने नीमासिंघा जंगल ले गया था। जहां शराब पीने के बाद नशे की हालत में अपने जेसीबी ड्राइवर मो. शब्बीर के साथ मिलकर गड्ढे में डालकर जिंदा दफन कर दिया था।

पहले अरेस्‍ट हुआ JCB ड्राइवर फिर खुल गया मामला

पहले अरेस्‍ट हुआ JCB ड्राइवर फिर खुल गया मामला

मृतक विवेकानंद 31 अगस्त को रात 8 बजे गौरी कॉम्पलेक्स स्थित अपने दुकान से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। वहीं 10 सितंबर को विवेकानंद का शव पुलिस ने नईटांड जंगल से बरामद किया था। जांच के दौरान जेसीबी चालक शब्बीर को 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद शब्बीर ने पूरी घटना की जानकारी दी थी। और उसके बाद दबिश देकर पुलिस ने संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया।

भाभी के लिए पहले भी काट चुका है नस

भाभी के लिए पहले भी काट चुका है नस

संदीप अपने मामा के घर रहकर की पढ़ाई करता था। इसी दौरान वह अपने फुफेरे भाई की पत्नी से एकतरफा प्यार करने लगा था। इस मामले में लक्ष्‍मी को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस ने बताया कि संदीप प्‍यार में इस कदर पागल था कि उसने पहले भी अपनी नस काट ली थी। हालांकि समय रहते उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था तो उसकी जान बच गई।

भाभी को कहता था भाग चलो

भाभी को कहता था भाग चलो

पूछताछ में लक्ष्‍मी ने पुलिस को बताया कि संदीप ने कई उसे प्‍यार करने की बात कही थी। वो अपने साथ भाग जाने के लिए क‍हता था। इसकी जानकारी उसने अपने पति को भी दी थी। लेकिन सभी उसकी बातों को मजाक समझ रहे थे। वहीं अब लक्ष्‍मी को उसके ससुरालवालों ने रखने से इंकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+