एमएस धोनी की हीरोइन हुई बदनाम, फेक फेसबुक आईडी बना कोई दे रहा है सेक्‍स का ऑफर

नई दिल्‍ली। रांची की एक एक्‍ट्रेस जिसने महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर बनी फिल्‍म 'एमएस धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी' में काम किया था का किसी मनचले ने फेक फेसबुक अकाउंट बना दिया है और उससे लोगों को अश्‍लील मैसेज भेज रहा है। इतना ही नहीं वो उस अकाउंट से महिलाओं को बदनाम करने की धमकी भी दे रहा है। आपको बता दें कि ये एक्‍ट्रेस रांची में ही रहती है और वहां के बड़े धार्मिक संस्‍था से जुड़े व्‍यक्ति की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने इस संबंध में कांके थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों को भेजे जा रहे हैं अश्‍लील मैसेज

दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों को भेजे जा रहे हैं अश्‍लील मैसेज

एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि किसी ने उनके फेसबुक अकाउंट की डिटेल्स चुरा ली है। उसी डिटेल्स के आधार पर फेक फेसबुक अकाउंट तैयार किया गया है। उस फेक अकाउंट से उनके (अभिनेत्री के) दोस्तों और रिश्तेदारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे दोस्ती की जा रही है। फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार हो जाने के बाद उन्हें अश्लील मैसेज और फोटो भेजे जा रहे हैं।

बदनाम करने की धमकी दे रहा है

बदनाम करने की धमकी दे रहा है

फेक फेसबुक आईडी बनाने वाला शख्स फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर महिलाओं को बदनाम करने की भी धमकी देता है। उन्हें कहता है कि तुम्हें पूरी तरह से बदनाम कर दूंगा, जिस तरह से अदाकारा को किया है। इस संबंध में कई महिलाओं ने डर से अब तक पुलिस से शिकायत नहीं की है।

फेसबुक पर सेक्‍स का दे रहा है ऑफर

फेसबुक पर सेक्‍स का दे रहा है ऑफर

आरोपी ने फेसबुक पोस्‍ट पर एक्‍ट्रेस का फोटो लगाकर लिखा है कि 'मैं रांची में रहती हूं। अगर मेरे साथ सेक्‍स करना है तो अपना नंबर मैसेज करो। इसके बाद मैं अपना एड्रेस दूंगी। मुझे पूरी रात मस्‍ती करना अच्‍छा लगता है। एक्‍ट्रेस का कहना है कि ये उसकी छवि को धुमिल करने की साजिश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+