दिल्ली मेट्रो में अंतरंग हो रहे कपल का वीडियो पोर्न साइट पर डाला, DMRC में हड़कंप

सामने आया दिल्ली मेट्रो में कपल के अंतरंग पलों का वीडियो, किसी ने वीडियो को पोर्न साइट पर डाला

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक मेट्रो स्टेशन पर एक कपल के अंतरंग पलों का वीडियो एक पोर्न साइट पर डाले जाने का मामला सामने आया है। वीडियो में कपल दिल्ली मेट्रो के किसी स्टेशन पर अंतरंग होते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। हालांकि यह वीडियो किस मेट्रो स्टेशन का है, इस बारे में पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर डीएमआरसी ने दिल्ली पुलिस में अज्ञात कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी कंट्रोल रूम से लीक हुआ वीडियो

सीसीटीवी कंट्रोल रूम से लीक हुआ वीडियो

जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इस वीडियो को दिल्ली मेट्रो के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से 18 जुलाई को दोपहर 2:22 बजे किसी ने लाइव फीड से मोबाइल पर रिकॉर्ड किया है और इसके बाद इसे पोर्न साइट पर डाला गया है। वीडियो दिल्ली मेट्रो के किसी स्टेशन का है। डीएमआरसी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि वीडियो में नजर आ रहे कपल के खिलाफ दिल्ली के आजादपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 294 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, वीडियो को पोर्न साइट पर डालने वाले शख्स को लेकर भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने केस दर्ज की शुरू की जांच

पुलिस ने केस दर्ज की शुरू की जांच

डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, 'इस मामले को लेकर डीएमआरसी ने सारी जानकारी और फुटेज पुलिस को सौंपते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस केस की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को लीक कर पोर्न साइट पर डालने वाले शख्स की भी पहचान की जारी रही है। हम लोगों से अपील करते हैं कि दिल्ली मेट्रो के अंदर या स्टेशन पर इस तरह की हरकतें ना करें।' आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो के अंदर इस तरह की हरकत का एक वीडियो पहले भी सामने आ चुका है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे वीडियो

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे वीडियो

मई 2017 में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इस वीडियो में एक कपल मेट्रो के दरवाजे के पास अश्लील हरकतें करता हुआ नजर आ रहा था। वहीं, सामने की सीट पर बैठे एक शख्स ने दोनों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस वीडियो को द हेल्पिंग इंडियन नाम के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया था। वीडियो को देखकर हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि यह किस समय का वीडियो है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को लेकर काफी तीखी प्रतिक्रियाएं दी।

हाल ही में सामने आया मेट्रो में डांस का वीडियो

हाल ही में सामने आया मेट्रो में डांस का वीडियो

वहीं, हाल ही में डीटीसी बस में डांस करने का वीडियो बनाने वाली लड़की का भी दिल्ली मेट्रो में डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में यह लड़की चलती हुई मेट्रो के अंदर डांस करती हुई नजर आ रही थी। मेट्रो में डांस करने वाली लड़की के पीछे की सीटों पर महिलाएं बैठी हुईं थी, जिन्हें देखकर लग रहा था कि यह वीडियो मेट्रो के लेडीज कोच के अंदर बनाया गया है। हालांकि यह वीडियो किस रूट की ट्रेन में बनाया गया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इस वीडियो को लेकर दिल्ली मेट्रो की तरफ से भी किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो के अंदर इस तरह डांस करना निषेध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+