बराक ओबामा का आगरा दौरा रद्द, नहीं करेंगे ताज का दीदार
नयी दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के खास मेहमान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का आगरा दौरा रद्द हो गया है। अब राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ताजमहल का दीदार करने आगरा नहीं जाएंगे। अब तक के प्रस्तावित दौरे के मुताबिक ओबामा अपने तीनदिवसीय दौरे के तीसरे दिन आगरा जाकर ताजमहल का दीदार करने वाले थे, लेिन अब उनका ये दौरा रद्द कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ह्वाइट हाउस को भेजी गई अपनी रिपोर्ट में यूएस सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षा को लेकर खतरा बताया है। इसे देखते हुए अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने अमेरिका के आगरा दौरे को रद्द कर दिया है। दरअसल अमेरिकी सिक्रेट सर्विस के अधिकारी ओबामा की सुरक्षा को देखते हुए आगरा दौरे को ठीक नहीं मान रहे थे।
दरअसल 27 जनवरी को ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल के ताज की दीदार का कार्यक्रम तय था और इसके बाद वो अमेरिका लौट जाते, लेकिन अब उनके कार्यक्रम में बदलाव किए गए हैंं। अब ओबामा दिल्ली से सीधे साउदी अरब जाएंगे और वहां से अमेरिका। ओबामा साउदी अरब के सुल्तान शाह अब्दुल्ला के निधन पर शोक प्रकट करने ओबामा साउदी अरब जाएंगे।
President Barack Obama's Agra visit scheduled for the 27th of January cancelled : UP Government Sources
— ANI (@ANI_news) January 24, 2015 











Click it and Unblock the Notifications