तय हो गया कौन सा पौधा राजघाट पर लगाएंगे बराक ओबामा

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी आगामी भारत यात्रा के दौरान जब बापू की समाधि पर जाएंगे तो वहां पर कौन सा पौधा लगाएंगे? हालांकि राजघाट परिसर में अब नए पौधों को लगाने की जगह तो नहीं बची है,पर जानकारों का कहना है कि ओबामा के लिए स्पेस निकाला गया है ताकि वह कोई पौधा वहां पर लगा लें।

Obama to plant a sapling at Rajghat

बोधि पेड़

राजघाट से जुड़े एक आला अधिकारी ने बताया कि ओबामा राजघाट पर महाबोधि का वृक्ष लगाएंगे। कहते हैं बोधगया में बोधि पेड़़ के नीचे तपस्या कर रहे गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। तब से बोधि पेड़ का अलग स्थान है। यह शांति का प्रतीक माना जाता है।

हालांकि ओबामा ने तब इधर कोई पौधा नहीं लगाया था जब वो पिछली बार भारत साल 2010 में आए थे। हालांकि वो वहां पर काफी समय ठहरे थे। उन्हें संपूर्ण गांधी साहित्य भेंट किया गया था।

गांधी साहित्य दिया

कुछ समय पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी नई दिल्ली यात्रा के दौरान राजघाट पर गए तो थे, पर वो वहां पर पौधा नहीं लगा पाए। कारण यह है कि राजघाट में नए पौधे लगाने का स्पेस ही नहीं बचा। पहले जो भी राष्ट्राध्यक्ष राजघाट पर आते था, उन्हें सांकेतिक रूप से पौधा लगाने के लिए कहा जाता था। गुजरे दौर में तमाम शिखर नेताओं की तरफ से लगाए पौधे अब विशाल पेड़ का रूप ले चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+