शशिकला होंगी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री, पन्नीरसेल्वम ने दिया इस्तीफा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने दिया इस्तीफा, जयललिता की करीबी शशिकाल बनेंगे नई मुख्यमंत्री
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, उन्होंने अपना इस्तीफा देने के साथ ही जयललिता की करीबी शशिकला के नाम को मंत्रिमंडल के सामने रखा। पन्नीरसेल्वम के इस्तीफा देने के बाद शशिकला तमिलनाडु की नई मुख्यमंत्री होंगी। शशिकला के नाम के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल के सामने रखा गया और इसपर पार्टी के सभी विधायकों ने अपनी सहमति दे दी है।

वहीं शशिकला के मुख्यमंत्री बनने के बाद डीएमके ने इसका विरोध करते हुए कहा कि तमिलनाडु के लिए यह काला दिन है। तमिलनाडु के लोगों ने जयललिता के करीबी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट नहीं दिया था।












Click it and Unblock the Notifications