सबसे ज्यादा साइकिलें बेचने वाले ओ.पी. मुंजाल नहीं रहे
लुधियाना(ब्यूरो) देश की सबसे बड़ी साइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो साइकिल्स लिमिटेड के संस्थापक ओ.पी. मुंजाल नहीं रहे। वे 87 साल के थे। उन्होंने ब्रज मोहन मुंजाल के साथ मिलकर इस कंपनी की शुरूआत की थी देश के विभाजन के बाद। पहले वे लाहौर में सब्जी बेचते थे।

पहले अमृतसर में
1947 में भारत आने के बाद उन्होंने अपने भाई के साथ साइकिल के पुर्जे बनाने चालू किए। पहले अमृतसर में और फिर लुधियाना। काम चला निकला तो उन्होंने हीरो साइकिल्स की स्थापना की। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने लुधियाना भी नहीं छोड़ा।
हालांकि ब्रज मोहन मुंजाल दिल्ली आ गए। उन्होंने मोटर साइकिल का निर्माण करने वाली कंपनी स्थापित की। अब दोनों भाइयों की कंपनियां अपने -अपने क्षेत्रों में नंबर एक पर है।












Click it and Unblock the Notifications