CBSE Board Result: रोल नंबर और एडमिट कार्ड रख लें तैयार, कभी भी घोषित हो सकता है सेकेंड बोर्ड का परिणाम
CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई (CBSE) की 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। बोर्ड पहले ही संकेत दे चुका है कि इस परीक्षा का रिजल्ट जून 2026 के आखिर तक जारी किया जाएगा। ऐसे में महीने के आखिरी दिनों में किसी भी समय नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।
रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन देख सकेंगे और डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर पाएंगे। जिन छात्रों ने अपने अंकों में सुधार करने या फेल होने के बाद दोबारा परीक्षा दी थी, उनके लिए यह परिणाम बेहद अहम रहने वाला है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ डिजिलॉकर और अन्य माध्यमों से भी अंक देखे जा सकेंगे।

इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। अगर किसी वजह से वेबसाइट खुलने में परेशानी आती है, तो छात्र डिजिलॉकर, उमंग ऐप, एसएमएस और आईवीआरएस सेवा के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
क्यों हुई थी सेकेंड बोर्ड परीक्षा?
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत इस साल सीबीएसई ने छात्रों को एक अतिरिक्त मौका दिया। जिन विद्यार्थियों के मुख्य परीक्षा में कम अंक आए थे या वे किसी विषय में सफल नहीं हो पाए थे, उन्हें अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा देने की अनुमति दी गई। इसका उद्देश्य छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का अवसर देना था।
बोर्ड के नियम के अनुसार, अगर किसी छात्र के सेकेंड बोर्ड परीक्षा में मुख्य परीक्षा से ज्यादा अंक आते हैं, तो अंतिम मार्कशीट में वही बेहतर अंक दर्ज किए जाएंगे। इससे छात्रों को बिना एक साल गंवाए अपने रिजल्ट में सुधार का लाभ मिलेगा।
ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक
- सबसे पहले cbse.gov.in या cbseresults.nic.in वेबसाइट खोलें।
- होम पेज पर दिखाई देने वाले 'CBSE Class 10 Second Board Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन दबाएं।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- भविष्य में जरूरत के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट भी सुरक्षित रख लें।
डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट
- सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें।
- Education and Learning सेक्शन में जाएं।
- वहां Central Board of Secondary Education (CBSE) का विकल्प चुनें।
- इसके बाद Class X Marksheet पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
- सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications