काव्या मारन की शादी हुई फिक्स, कौन है वो शख्स जिसने चुराया सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन का दिल?
Kavya Maran Wedding: आईपीएल के हर सीजन में अपनी दिलकश मुस्कान से कैमरामैन का ध्यान खींचने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन काव्या मारन अब अपनी जिंदगी की एक नई और बेहद खूबसूरत पारी शुरू करने जा रही हैं। खेल के मैदान से दूर अब काव्या के घर में शहनाई की गूंज सुनाई देने वाली है, जिसने पूरे बिजनेस और मनोरंजन जगत को हैरान कर दिया है।
इस बार चर्चा किसी मैच की रणनीति या खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर नहीं है, बल्कि देश के एक बेहद प्रतिष्ठित और ताकतवर परिवार के घर आने वाली बारात से जुड़ी है। इंटरनेट के गलियारों में काफी समय से चल रही गुपचुप मुलाकातों और रिश्तों की खबरों पर आखिरकार अब एक ऐसी मुहर लग चुकी है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

किसने चुराया काव्या मारन का दिल?
दरअसल सन नेटवर्क के अरबों रुपये के साम्राज्य की वारिस काव्या मारन का दिल किसी क्रिकेटर पर नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और टैलेंटेड म्यूज़िक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर पर आया है। अनिरुद्ध के सगे चाचा और जाने-माने तमिल अभिनेता वाई जी महेंद्र ने इस बात की पुष्टि करके करोड़ों प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
काव्य की शादी की पुष्टि
महेंद्र ने KPTV को दिए अपने ताजा इंटरव्यू में साफ कहा है कि ये दोनों अब बहुत जल्द एक-दूसरे के होने वाले हैं और यह जोड़ी बेहद लाजवाब है। काव्या मारन जहां अपने पिता के शानदार बिजनेस के गुणों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद जैसी विशाल टीम का नेतृत्व बेहद कुशलता से संभालती हैं, वहीं अनिरुद्ध अपनी जादुई धुनों से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाते हैं। उनका गाना 'वाय दिस कोलावरी डी' साल 2011 में काफी हिट हुआ था।
इस हाई-प्रोफाइल शादी के बाद दक्षिण भारत का पूरा पावर बैलेंस और पारिवारिक समीकरण भी एक बिल्कुल नए रूप में देखने को मिलेगा। बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि जवान और जेलर जैसी फिल्मों में ब्लॉकबस्टर संगीत देने वाले अनिरुद्ध रविचंदर का नाता फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े महानायक यानी थलाइवा सुपरस्टार रजनीकांत के बेहद करीबी परिवार से है। हालांकि डेट्स फ़िलहाल सामने नहीं आई हैं।
रजनीकांत लगते हैं अनिरुद्ध के चाचा
रजनीकांत रिश्ते में अनिरुद्ध के सगे चाचा लगते हैं और इस लिहाज से काव्या मारन की एंट्री अब देश के सबसे सम्मानित फिल्मी घराने में होने जा रही है। भले ही पैट कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद का इस बार का आईपीएल का सफर नॉकआउट में आकर थम गया हो, लेकिन काव्या की निजी जिंदगी की यह नई शुरुआत फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रॉफी से कम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications