जानें कौन हैं यशदास गुप्ता? प्रेग्नेंसी की खबर के बाद जिनसे जुड़ रहा नुसरत जहां का नाम

नई दिल्ली, 9 जून: बंगाल में चुनावी घमासान खत्म हो गया है, लेकिन इन दिनों टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर ओर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा हो रही, लेकिन फैन्स तब हैरान रह गए जब उनके पति निखिल जैन ने ये कह दिया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कुछ लोगों का तो दावा है कि निखिल और नुसरत 6 महीने से साथ नहीं रह रहे। ऐसे में अब उनका नाम यशदास गुप्ता से जुड़ रहा है। आइए जानते हैं कि कौन हैं यश?

 बीजेपी में हैं यश

बीजेपी में हैं यश

नुसरत और यश की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी काफी हद तक एक जैसी है। यश भी बंगाली सिनेमा का जानामाना नाम हैं। 2021 में हुए बंगाल चुनाव के दौरान उन्होंने बीजेपी का दामन थामा और चुनाव लड़ा, लेकिन उनको जीत नहीं मिल पाई। वहीं दूसरी ओर नुसरत ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का दामन काफी पहले थाम लिया था। इसके बाद वो 2019 के लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरीं और जीत हासिल कर सांसद बनीं।

Recommended Video

    Nusrat Jahan की Pregnancy पर बोले पति Nikhil Jain, छह महीने से साथ नहीं है हम | वनइंडिया हिंदी
    राजस्थान गए थे साथ

    राजस्थान गए थे साथ

    वैसे तो काफी वक्त से कयास लगाए जा रहे थे कि नुसरत और यश एक-दूसरे को डेट कर रहे, लेकिन इस मामले को हवा तब लगी जब दोनों राजस्थान ट्रिप पर साथ गए। हालांकि उस दौरान कुछ मीडिया वालों ने उनसे पूछा था कि आपमें और नुसरत में इतनी बनती है, लेकिन दोनों की पार्टियां अलग क्यों हैं। इस पर यश ने कहा कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की तरह? अरे नहीं, अक्षय और ट्विंकल की तो शादी हो चुकी है, नुसरत और मेरी नहीं।

    कई फिल्मों में आए नजर

    कई फिल्मों में आए नजर

    आपको बता दें कि यश अब तक हिंदी शो बसेरा, बंदिनी, ना आना इस देश मेरी लाडो, अदालत और महिमा शनिदेव में एक्टिंग कर चुके हैं। बॉलीवुड में काम करने के साथ ही उन्होंने बंगाली सिनेमा की ओर भी रुख किया, जहां वो कई शोज में नजर आए। इसके अलावा डांस रियलिटी शो Ritur Mela Jhoom Tara Ra Ra में भी हिस्सा लिया था। खबर तो ये है कि 2020 में जब यश ने SOS कोलकाता नाम की फिल्म की, तो उसी दौरान उनकी नजदीकियां नुसरत से बढ़ गईं।

    तस्लीमा की पोस्ट वायरल

    तस्लीमा की पोस्ट वायरल

    वैसे तो निखिल और नुसरत के बीच दूरियों की खबर कई दिनों से आ रही थी, लेकिन हाल ही में बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन के फेसबुक पोस्ट ने तहलका मचा दिया। उन्होंने लिखा कि नुसरत की अगर उनके पति से नहीं बन रही है और वो किसी और से प्यार करती हैं तो उन्हें तुरंत तलाक ले लेना चाहिए। इसके अलावा एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी रजिस्टर्ड भी नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+