दुर्गा पूजा के बाद अब 'सिंदूर खेला' में शामिल हुईं नुसरत जहां, देवबंदी उलेमा के लिए कही ये बड़ी बात
Recommended Video
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में दुर्गा पूजा में शामिल होने को लेकर देवबंदी उलेमा के निशाने पर आ चुकी नुसरत जहां ने एक बार फिर अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया है। शुक्रवार को नुसरत जहां कोलकाता में चलता बागान दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं और 'सिंदूर खेला' में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके पति निखिल जैन भी उनके साथ में थे। वो न केवल सिंदूर खेला में शामिल हुईं बल्कि अपनी पक्ष भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि मैं मानवता और मोहब्बत में विश्वास रखती हूं और किसी भी विवाद से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

पति निखिल के साथ 'सिंदूर खेला' में पहुंचीं नुसरत
नवरात्र की महाअष्टमी के दिन टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपने पति निखिल जैन के साथ दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचीं थीं। इस दौरान नुसरत पारंपरिक भारतीय अंदाज में नजर आईं। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थीं और मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ था। यही नहीं पूजा कार्यक्रम के दौरान वो ढोल की थाप पर डांस करती हुई भी दिखाई दी थीं। उनके इस तरह से दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होने को लेकर बाद में काफी विवाद हुआ और देवबंदी उलेमा ने उनके रवैये पर नाराजगी जताई थी। हालांकि, नुसरत ने उस समय साफ तौर से कुछ नहीं कहा, लेकिन अब उन्होंने अपने विरोधियों को खास अंदाज में जवाब दिया है।

नुसरत ने कहा- मैं भगवान की स्पेशल चाइल्ड हूं
शुक्रवार को नुसरत जहां न केवल कोलकाता में चलता बागान दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं, बल्कि 'सिंदूर खेला' में हिस्सा भी लिया। इस दौरान उनके पति निखिल जैन भी उनके साथ में थे। इसी दौरान जब उनसे हालिया विवादों को लेकर सवाल किया गया तो नुसरत ने सधे हुए अंदाज में जवाब दिया। टीएमसी सांसद ने कहा, 'मैं भगवान की स्पेशल चाइल्ड हूं। मैं सभी त्योहार मनाती हूं और इसमें हिस्सा लेती हूं।'
'मुझे मानवता और मोहब्बत में विश्वास'
नुसरत जहां ने आगे कहा, 'मैं और किसी भी चीज से ज्यादा मानवता और मोहब्बत में विश्वास रखती हूं। यही नहीं नुसरत जहां ने आगे कहा, 'मैं काफी खुश हूं और किसी भी विवाद से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।' बता दें कि दुर्गा पूजा में नुसरत के शामिल होने पर देवबंदी उलेमा ने कहा था कि नुसरत जहां ने यह काम पहली बार नहीं किया है। वह इससे पहले भी पूजा कर चुकी हैं। इस बार उन्होंने नवदुर्गा की पूजा की है। मैं समझता हूं कि इस तरह का अमल इस्लाम में जायज नहीं है। उन्हें इससे परहेज करना चाहिए। इस तरह के काम करके वह इस्लाम और मुसलमानों की तौहीन कर रही हैं।

नुसरत बोलीं- किसी भी विवाद से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता
हालांकि, उस समय भी नुसरत जहां ने कहा था कि वो विवादों पर ध्यान नहीं देती हैं और जो करना होता है, वही करती हैं। नुसरत जहां ने ये भी कहा कि यही उनका अंदाज है। बता दें कि दुर्गा अष्टमी के दिन दुर्गा पूजा में शामिल होने के दौरान नुसरत जहां ने न केवल पूजा की थी बल्कि इस कार्यक्रम में डांस भी किया। खास बात ये थी कि इसमें उनके पति निखिल भी उनका साथ दे रहे थे। निखिल जहां ढाक पर थाप दे रहे थे वहीं नुसरत जमकर डांस कर रही थीं। इसके बाद खुद नुसरत ने ढोल पर भी मोर्चा संभाला था। जिसकी तस्वीर वायरल होने के बाद देवबंदी उलेमा ने नाराजगी जताई थी।
इसे भी पढ़ें:- नुसरत जहां के दुर्गा पूजा में शामिल होने पर देवबंदी उलेमा ने उठाए सवाल, तो महिला सांसद ने दिया करारा जवाब
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications