'प्यार का पंचनामा' को लेकर नुसरत से नफरत करते थे लोग, एक्ट्रेस बोलीं- लोगों को लगा मैं रियल लाइफ में वैसी हूं

'प्यार का पंचनामा' को लेकर नुसरत से नफरत करते थे लोग, एक्ट्रेस बोलीं- लोगों को लगा मैं रियल लाइफ में वैसी हूं

मुंबई, 24 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को 2011 में आई उनकी फिल्म 'प्यार का पंचनामा से पहचान मिली थी। इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि प्यार का पंचनामा फिल्मों के लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी...क्योंकि लोगों को लगा था कि वह (नुसरत भरूचा) रियल लाइफ में भी वैसी ही हैं जैसा कि फिल्म में उनका किरदार था। नुसरत भरूचा ने प्यार का पंचनामा पार्ट वन जो 2011 में रिलीज हुई थी, जिसमें एक कंट्रोलिंग गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। वहीं प्यार का पंचनामा-2 में नुसरत एक सेल्फडिपेंड लड़की की भूमिका में नजर आई थीं। नुसरत ने कहा है कि फिल्म को लेकर उनकी इतनी आलोचना की गई थी कि वो दुखी हो गई थीं। नुसरत ने कहा कि लोगों ने उनकी तुलना फिल्म में निभाए उनके किरदार से की थी।

नुसरत बोलीं- लोग मुझसे नफरत करने लगे थे

नुसरत बोलीं- लोग मुझसे नफरत करने लगे थे

रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में नुसरत ने कहा, '' प्यार का पंचनामा-1 और प्यार का पंचनामा-2 में काम करने को लेकर लोग मुझसे नफरत करते थे। यही वजह है कि मैं उस फिल्म को लेकर काफी अपसेट हो गई थी। मेरी हुई आलोचनाओं में मैं हर्ट हो गई थी। दोनों फिल्मों में मेरे द्वारा निभाग एक किरदार को देखकर लोगों ने मान लिया था कि मैं असल जिंदगी में ठीक वैसी ही हूं, जैसा कि फिल्म में मेरा करिदार था। शायद यही वजह है कि मैंने उस फिल्म बेहतरीन एक्टिंग की और उस रोल को अच्छे से निभाया।''

नुसरत ने कहा- लोगों ने मेरा टैलेंट नहीं देखा

नुसरत ने कहा- लोगों ने मेरा टैलेंट नहीं देखा

नुसरत भरूचा ने कहा, ''लोग प्यार का पंचनामा में मेरे द्वारा निभाए गए किरदार को लेकर इतने आश्वस्त थे कि उन्होंने मेरा टैलेंट नहीं देखा। लोगों ने मेरे टैलेंट को नजरअंदाज कर दिया। लोगों ने सिर्फ मेरी मेरी इमेज और मेरे फिल्मी किरदार का आकलंन किया।''

नुसरत भरूचा ने कहा, ''लोगों ने कहा नहीं, इस लड़की में कोई टैलेंट नहीं है, ये तो रियल लाइफ में वैसी ही है, इसलिए ऐसी एक्टिंग कर रही है। मुझे बहुत दुख हुआ था जब लोगों ने ये सोचा कि मैं वास्तविक जीवन में भी ऐसी ही हूं और मुझे यह पसंद है।''

ट्रोलर को नुसरत ने दिया जवाब

ट्रोलर को नुसरत ने दिया जवाब

नुसरत भरूचा ने ट्रोलर को जवाब देते हुए कहा, हां, मैं वैसी ही हूं...जैसा कि आपने मुझे प्यार का पंचनामा में देखा था। मैं वैसी ही हूं...जैसा मैं रोल प्ले करती हू...क्योंकि आप लोग इस बात को नहीं समझ सकते हैं कि यह एक प्रोसेस, कॉन्सेप्ट या टैलेंट भी हो सकता है, जिसका मैंने फिल्मों में इस्तेमाल किया। असल में किसी के भी किसी का इमेज तोड़ना बेहद चैलेंजिंग काम है।

नुसरत को हाल ही में ड्रीम गर्ल और छलांग जैसी फिल्मों में देखा गया है। नुसरत ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना के साथ दिखी थीं। वहीं छलांग में नुसरत ने राज कुमार राव के साथ लीड रोल में काम किया है। नुसरत हाल ही में राज मेहता की शॉर्ट फिल्म खिलौना में देखी गई हैं। नुसरत की अपकमिंग फिल्म हुड़दंग, छोरी और राम सेतु है। राम सेतू में नुसरत अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+