'न्यूक्लियर, स्पेस पॉवर...और टेक्नोलॉजी ड्रिवेन सेंचुरी', Semiconductor Fab की आधारशिला रखने के बाद PM मोदी
पीएम मोदी ने गुजरात में भारत के पहले सेमीकंडक्टर निर्माण सुविधा की आधारशिला शिला रखी। इस मौके पर पीएम ने अपने संबोधन में इसे ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि भारत अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा रहा है। पीएम ने कहा कि भारत पहले ही परमाणु शक्ति संपन्न देश है। वहीं अब 21वीं सदी भारत के लिए तकनीकी क्षेत्र के विकास के लिए बेहद अहम साबित हो रही है। प्रधामनमंत्री ने दावे के साथ कहा कि 21वीं सदी भारत के लिए टेक्नॉलजी ड्रिवेन सेंचुरी साबित हो रही है। ऐसे में सेमीकंडक्टर के बिना इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
पीएम मोदी बुधवार (13 मार्च) को गुजरात के धोलेरा पहुंचे। जहां उन्होंने विशेष निवेश क्षेत्र (DSIR) में सेमीकंडक्टर निर्माण सुविधा की आधारशिला रखी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल, केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई दिग्गज नेता गुजरात सरकार में मंत्री व अधिकारी मौजूद रहे।
पीएम ने जिन प्रोजेक्ट्स का वर्चुअल तरीके से शिलान्यास किया उन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं में गुजरात के धोलेरा में भारत का पहला 'फैब' संयंत्र और साणंद में 'आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट' केंद्र, असम के मोरीगांव में 27,000 करोड़ रुपये की लागत वाले 'आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट' (OSAT) परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धोलेरा में कहा कि भारत पहले से ही न्यूक्लियर और स्पेस पॉवर है। पीएम ने कहा कि अब आने वाले दिनों में भारत सेमीकंडक्टर कॉमर्शियल उत्पादन करने वाला देश बनेगा। पीएम ने कहा इस क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ी हैं। भविष्य में भारत जल्द ही सेमी कंडक्टर के उत्पादन के क्षेत्र में सुपर पॉवर बनने वाला है।
पीएम ने आगे कहा, "21वीं सदी टेक्नोलॉजी से चलने वाली है और इलेक्ट्रॉनिक चिप के बिना उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। मेड इन इंडिया चिप, भारत में डिज़ाइन की गयी चिप, भारत को आत्मनिर्भरता और आधुनिकता की तरफ ले जाएगी...आज युवा देख रहे हैं कि भारत किस तरह प्रगति के लिए, आत्मनिर्भरता के लिए, ग्लोबल सप्लाई चेन में अपनी उपस्थिति के लिए चौतरफा काम कर रहा है। इन प्रयासों से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आत्मविश्वास से भरा युवा कहीं भी हो, वो अपने देश का भाग्य बदल देता है...अब वो दिन दूर नही है कि सेमीकंडक्टर का आने वाले दिन में कॉमर्शियल उत्पादन करेंगे। आने वाले दिन में भारत इस क्षेत्र में भी सुपर पॉवर बनेगा। हमने इज ऑफ डूयिंग बिसनेज को बढ़ावा दिया है। भारत में निवेशकों के लिए एफडीआई के नियम आसान किये हैं।"












Click it and Unblock the Notifications