बोले सेना प्रमुख बिपिन रावत- परमाणु हथियार का आतंकियों के हाथों में जाना मानवता के लिए खतरा

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बार्डर पर हो रही घुसपैठ पर गहरी चिंता जताई है और कहा है कि आजकल आतंकवादी उच्च तकनीक तंत्र का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कि सही नहीं है। न्यूक्लियर और केमिकल हथियारों का आतंकियों के हाथों में जाने का खतरा मानवता के लिए घातक साबित हो सकता है। हमें आतंकियों और उन्हें बढ़ावा देने वालों को रोकने की जरूरत है इसके साथ ही ऐसे देशों को पहचानने की जरूरत है, जो आतंकियों को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं, जिससे आतंक का खात्मा जल्द से जल्द हो सके।

परमाणु हथियार का आतंकियों के हाथों में जाना खतरनाक-रावत

इस साथ ही रावत ने एक और अहम बात कही कि आजकल सोशल मीडिया का प्रयोग हमारे खिलाफ किया जा रहा है, जो कि बिल्कुल सही नहीं है, हमारा दुष्प्रचार किया जा रहा है, जिसे रोका जाना बहुत जरूरी है, इसलिए सोशल मीडिया को लेकर भी काफी जागरूक रहने की आवश्यकता है, उनका इशारा पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर था।

पाकिस्तान को देंगे मुंह तोड़ जवाब

आपको बता दें कि 'आर्मी डे' पर भी सेना प्रमुख ने कहा था कि पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन का हम प्रभावी तरीके से जवाब देते हैं। अगर हम विवश हुए तो हम हमारे दुश्मन के खिलाफ और कड़े कदम उठा सकते हैं। बिपिन रावत ने कहा था कि, पाकिस्तान की सेना घुसपैठियों की मदद करती रहती है, अगर हमें मजबूर किया गया तो हम और मजबूत कार्रवाई करेंगे। उत्तर-पूर्व में हमारी खुफिया एजेंसी और स्थानीय लोगों के अनुकूल ऑपरेशन की मदद से बड़ी मात्रा में आतंकवाद को सीमित करने में कामयाबी हासिल की है। हमने सीमा पर चौकसी बढ़ाई, हवाई निगरानी भी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+