Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत में जल्द शुरू होगा सर्वाइकल कैंसर का टीकाकरण, हर साल बचेगी हजारों महिलाओं की जान

सर्वाइकल कैंसर से हर साल भारत में 80 हजार महिलाओं की मौत होती है। जल्द ही इसको लेकर टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

Vaccine

दुनियाभर में सर्वाइकल कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। भारत भी इससे बुरी तरह प्रभावित है। इस बीच टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने राहत भरी खबर दी। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर एचपीवी वैक्सीन से ठीक हो सकता है। जल्द ही भारत में ये वैक्सीन लड़कियों को लगाई जाएगी।

डॉ. अरोड़ा के मुताबिक अगर सर्वाइकल कैंसर का जल्द पता चल जाए तो इसे नियंत्रित किया जा सकता है। 35 वर्ष की आयु के बाद सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग जरूरी है। भारत में भी इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में इसकी स्क्रीनिंग को एक मिशन के रूप में लिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर मानव पेपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण के साथ इलाज लायक है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही हमारा देश 9-14 साल की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध कराने में सक्षम होगा।

NTAGI चीफ के मुताबिक भारत में सर्वाइकल कैंसर से हर साल 80 हजार लोगों की मौत होती है। ये 15 से 44 वर्ष की आयु की महिलाओं में दूसरा सर्वाधिक होने वाला कैंसर है। ऐसे में इसकी रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

WHO ने क्या कहा?
हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा था कि सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने के लिए भारत जल्द ही ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण शुरू करेगा। इसको लेकर सभी जरूरी उपाय भारत सरकार को तत्काल लागू करने चाहिए। अभी तक भूटान, मालदीव, म्यांमार, श्रीलंका और थाईलैंड ने सर्वाइकल कैंसर के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किया है। डॉ. पूनम के मुताबिक जल्द ही बांग्लादेश और भारत में भी इसको शुरू कर दिया जाएगा, ताकि हर साल हजारों महिलाओं की जान बचाई जा सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+