NEET पेपर विवाद के बीच मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई, NTA चीफ की छुट्टी
एक के बाद एक जिस तरह से परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आ रहा था, उसके बाद सरकार की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के चीफ सुबोध कुमार सिंह को बर्खास्त कर दिया है।
नीट परीक्षा में गड़बड़ी के बाद एनटीए की लगातार आलोचना हो रही थी। हाल ही में यूजीसी-नेट की परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद सरकार ने बड़ा कार्रवाई करते हुए सुबोध कुमार कि छुट्टी कर दी है।

रिटायर्ट आईएएस अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को एनटीए का डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया दया है। गौर करने वाली बात है कि एनटीए नीट, यूजीसी नेट, सीयूईटी और जीईई मेंस की परीक्षा कराता है।
प्रदीप सिंह खरोला इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के मैनेजिंग एडिटर और चेयरमैन हैं, उन्हें अब एनटीए के चीफ के तौर पर अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। जबतक पूर्णकालिक एनटीए चीफ की नियुक्ति नहीं हो जाती है प्रदीप सिंह एनटीए की कमान संभालेंगे।
गौर करने वाली बात है कि 23 जून को नीट-यूजी की फिर से परीक्षा होने जा रही है, जिसमे तकरीबन 1500 छात्र हिस्सा लेंगे। टेस्ट से एक दिन पहले एनटीए चीफ को बदल दिया गया है। सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा जोकि 25-27 जून को होनी थी, उसे भी टाल दिया गया है। नीट पीजी की परीक्षा की परीक्षा को भी टाल दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications