कोरोना संक्रमित एनएसजी कमांडर को दिल्ली में कई घंटे भटकने के बाद भी नहीं मिल सका आईसीयू बेड, मौत
कोरोना संक्रमित एनएसजी कमांडर को दिल्ली में कई घंटे भटकने के बाद भी नहीं मिल सका आईसीयू बेड
नई दिल्ली, 5 मई: कमांडो बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में कमांडर बीरेंद्र कुमार झा का बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया है। वह 53 साल के थे। एनएसजी में कोरोना से मौत का ये पहला मामला है। ग्रुप कमांडर (समन्वय) बीके झा कोरोना की चपेट में आने के बाद ग्रेटर नोएडा के सीएपीएफ अस्पताल में भर्ती थे। जहां मंगलवार शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको दिल्ली में एडमिट करने की कोशिश की गई लेकिन आईसीयू बेड मिल पाता इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
Recommended Video

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा के अस्पताल में भर्ती कमांडर बीके झा की तबीयत मंगलवार बिगड़ने लगी और उनका ऑक्सीजन लेवल काफ कम हो गया। नोएडा में आईसीयू बेड खाली ना होने के चलते उनको दिल्ली में एडमिट करने की सलाह दी गई। जिसके बाद उनको दिल्ली में मैक्स, फोर्टिस और कई अस्पतालों में ले जाया गया। करीब पांच घंटे तक कमांड झा को बेड ना मिल सका और उनका निधन हो गया।
एनएसजी में कोरोना वायरस से मौत का यह पहला मामला है। अधिकारी बल की प्रशासनिक इकाई में काम करते थे। बीएसएफ कैडर के 1993 बैच के अधिकारी झा बिहार के रहने वाले थे। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से वह 2018 में प्रतिनियुक्ति पर एनएसजी में शामिल हुए थे। एनएसजी ने ट्विटर हैंडल पर उनको याद करते हुए कहा गया है- डीजी और एनएसजी के सभी कर्मी झा के निधन से शोक में हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड की कमी का भारी सामना सभी करना पड़ रहा है। देश में हर रोज ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जब इलाज ना मिलने और अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म हो जाने के चलते मरीजों की मौतें हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications