लॉकडाउन के चलते सैकड़ों NRI भारत में फंसे, सता रहा नौकरी जाने का डर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन किया गया है, जिसके चलते तमाम सेवाओं को पूरी तरह से ठप कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय उड़ान को भी बंद कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय उड़ान बंद होने की वजह से कई एनआरआई भारतीयों को अपने परिवार और रोजगार की चिंता सता रही है। हैदराबाद में प्रियंका रेड्डी लॉकडाउन की वजह से फंस गई हैं और वापस अपने परिवार के पास अमेरिका नहीं जा पा रही हैं। उनकी चार साल की बेटी अपने पिता के साथ कैलिफोर्निया में रहती है। वह वीडियो कॉल पर उससे बात करती हैं और भावुक हो जाती हैं। बेटी शिकायत करती है कि पिता अच्छा खाना नहीं बना पा रहे हैं, घर का काम सही से नहीं हो पा रहा है। प्रियंका बेटी को सांत्वना देती हैं कि जल्दी आ जाएंगी।

nri

नौकरी जाने का डर

प्रियंका घर से ही नौकरी कर रही हैं, लेकिन अमेरिका में उनकी एचआर ने साफ कर दिया है कि वह बहुत दिन तक ऐसे जारी नहीं रख पाएंगी। सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान को शुरू करने को लेकर किसी भी तरह का कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। ऐसे में कई एनआरआई जो यूएस में वर्क वीजा पर काम करते हैं, उनमे चिंता है। इन लोगों पर लोन, कर्ज, लीज अग्रीमेंट वगैरह काफी बढ़ रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने जिस तरह से एच1बी वीजि का 30 दिन के बाद समीक्षा करने की बात कही है, उसने चिंता को बढ़ा दिया है। लोगों को डर सता रहा है कि उनकी नौकरी जा सकती है।

सोशल मीडिया पर चल रहा अभियान

इस संकट के बीच लोग सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं कि भारत से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू की जाए। 5400 लोग change.org पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। ट्विटर पर #IndiaResumeOutboundFlights2US, #OutboundFlightsFromIndiaNOW, #PeopleCameInNeed2GoBack हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। प्रियंका बताती हैं कि मेरे पति बेटी को शांत रखने की कोशिश करते हैं। मैं 10 साल से अमेरिका में रह रही हूं। मेरा सबकुछ वहां दांव पर है। अगर मैं जल्द वापस नहीं गई तो मेरी नौकरी जा सकती है। प्रियंका 5 मार्च को हैदराबाद आई थीं, 29 मार्च को उनकी रिटर्न फ्लाइट थी।

कर्ज बढ़ रहा

चेन्नई में श्रवण कुमार भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं। उनकी 30 साल की पत्नी गर्भवती है। वह वह अपनी पत्नी, पांच साल की बेटी के साथ अपने भाई की शादी में यहां आए थे। वह बताते हैं कि हम शादी को छोड़ नहीं सकते थे। पत्नी की डिलिवरी अमेरिका में होनी है। उसके डॉक्टर वहीं हैं। चेन्नई में हमे डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। 24 मार्च को हमारी रिटर्न फ्लाइट थी जो चार बार रीशेड्यूल हो चुकी है। 33वें हफ्ते के बाद मेरी पत्नी यात्रा नहीं कर सकती है। श्रवण के पास एच1बी वीजा है और वह नॉर्थ कैरोलीना में रहते हैं। ऐसे ही तमाम एनआरआई भारत में लॉकडाउन की वजह से फंसे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+