माधवन ने डाला भक्‍तों का एंबुलेंस को रास्‍ता देने वाला VIDEO, NRI ने उड़ाया मजाक तो मिला करारा जवाब

मुंबई। बॉलीवुड में कई हिट फिल्‍में कर चुके साउथ के स्‍टार आर माधवन सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहते हैं। वो सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। माधवन ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसे लेकर ट्रोलर्स ने उनका खासा मजाक बनाया। हालांकि आर माधवन ने भी उन्‍हें मुंहतोड़ जवाब दिया। जो वीडियो माधवन ने पोस्‍ट किया है उसमें देखा जा सकता है कि कई लोग त्योहार मना रहे हैं। इसके चलते रोड पूरा जाम है। इसी बीच वहां एंबुलेंस फंस जाती है।

माधवन ने डाला भक्‍तों का एंबुलेंस को रास्‍ता देने वाला VIDEO, NRI ने उड़ाया मजाक तो मिला करारा जवाब

वीडियो में कई भक्त एक एंबुलेंस के लिए रास्ता छोड़ते हुए दिखाई दिए थे। माधवन ने वीडियो में मौजूद लोगों की तारीफ की थी। इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन ने भी इस वीडियो की तारीफ की। हालांकि ट्विटर पर एक यूजर ने इस त्योहार का मजाक उड़ाया और इस पूरे आयोजन को असभ्य बताया। यूजर ने माधवन के पोस्ट की हंसी उड़ाई। हालांकि माधवन भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी इस यूज़र को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाई इस वीडियो की अच्छाई और हमारे लोगों द्वारा किया गया ये शानदार काम तुम्हें अमेरिका में बैठे-बैठे समझ नहीं आएगा और तुम्हें समझाने का कोई मतलब भी नहीं है क्योंकि तुम्हारे दूसरे ट्विट्स में भी सकारात्मकता और पॉजिटिविटी नहीं दिखती है।

उम्मीद करता हूं कि तुम जल्दी ठीक हो जाओगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो माधवन फिलहाल नाम्बी नारायणन की बायोपिक में एक्टिंग कर रहे हैं। वे इस फिल्म को डायरेक्ट भी कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम रॉकेटरी है। सैम सीएस इस फिल्म का म्यूज़िक कंपोज़ कर रहे हैं। माधवन आखिरी बार एक तमिल फिल्म में नज़र आए थे। इस फिल्म में उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस दिया था. फिल्म का नाम मागालिर मातुत्म था। इसके अलावा वे विक्रम वेधा की फिल्म में भी नज़र आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+