केंद्र सरकार ने किया साफ, देशभर में NRC लागू करने पर अभी कोई फैसला नहीं

नई दिल्ली। देशभर में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजेन्स यानि NRC को लागू करने को लेकर केंद्र सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। गृह मंत्रालय की ओर से इस बाबत संसदीय कमेटी को जानकारी दी गई है कि एनआरसी को अभी देशभर में लागू करने का फैसला नहीं लिया गया है। बता दें कि असम में एनआरसी को लागू किया गया था ताकि यहां रहने वाले भारतीय नागरिकों की पहचान की जा सके। जिस तरह से असम में एनआरसी को लागू किया गया उसके बाद पूरे देश में एनआरसी का विरोध हुआ।

nrc

Recommended Video

    CAA-NRC: Centre Govt ने किया साफ, अभी NRC लागू करने पर कोई फैसला नहीं | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि अगस्त 2019 में जो फाइनल रिपोर्ट पब्लिश की गई है उसमे असम में कुल 3.3 करोड़ लोगों ने एनआरसी के लिए आवेदन किया है। इसमे से 3.11 कोड़ लोगों को एनआरसी में शामिल कर लिया गया है, जबकि 19.06 लाख लोगों को एनआरसी के दस्तावेज में जगह नहीं मिली है। असम में एनआरसी के बाद कई भाजपा नेताओं ने बयान दिया था कि अब एनआरसी को पूरे देश में लागू किया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने एनआरसी को लेकर संसद में सवाल पूछा था जिसके जवाब में गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि एनआरसी को पूरे देश में लागू करने की अभी कोई योजना नहीं है।

    गृहमंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जनगणना के दौरान जो भी जानकारी ली जाती है उसे निजी स्तर पर गोपनीय रखा जाता है। हम लोगों को इस बारे में जागरूक कर रहे हैं ताकि 2021 में जनगणना को लेकर किसी भी तरह का भ्रम लोगों में ना फैले। इसके लिए बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि 17 जुलाई 2019 को अमित शाह ने राज्यसभा में कहा था कि भारत में गैर कानूनी तरह से रह रहे लोगों की सरकार पहचान करेगी और उन्हें अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत देश से बाहर करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+