गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में दिया बयान- पूरे देश में लागू होगा एनआरसी

Recommended Video

    NRC पर Rajya Sabha में बोले Amit Shah- पूरे देश में लागू करेंगे NRC, डरने की जरुरत नहीं | वनइंडिया

    नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि एनआरसी (भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) में भारत के सभी लोगों को शामिल किया जाएगा। चाहे फिर वो किसी भी धर्म के हों। ये नागरिकता संशोधन बिल से अलग है। बता दें शीत सत्र का आज तीसरा दिन है।

    nrc, citizenship bill, home minister, home minister amit shah, amit shah, rajya sabha, delhi, दिल्ली, अमित शाह, गृहमंत्री अमित शाह, एनआरसी, नागरिकता संशोधन विधेयक, राज्यसभा, गृहमंत्री

    उन्होंने कहा, 'हिंदू, सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध और पारसी शरणार्थियों को नागरिकता मिल जाएगी। इसलिए ही तो बिल संशोधित करने की जरूरत थी। ताकि जिन शरणार्थियों को पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धर्म के कारण भेदभाव का सामना करना पड़ता है, उन्हें भारतीय नागरिकता मिल सके।

    कोई भेदभाव नहीं

    कोई भेदभाव नहीं

    एनआरसी में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो कहता है कि इसके तहत किसी अन्य धर्म को नहीं लिया जाएगा। भारत के सभी नागरिक चाहे वे किसी भी धर्म के हों, एनआरसी सूची में शामिल होंगे। एनआरसी नागरिकता संशोधन विधेयक से अलग है।'

    ट्रिब्यूनल जाने का पूरा अधिकार

    ट्रिब्यूनल जाने का पूरा अधिकार

    गृहमंत्री ने कहा कि जिन लोगों का नाम एनआरसी में नहीं है उनके पास ट्रिब्यूनल जाने का पूरा अधिकार है। पूरे असम में ट्रिब्यूनल का गठन किया जाएगा। अगर किसी व्यक्ति के पास ट्रिब्यूनल के पास जाने के लिए पैसा नहीं है, तो असम सरकार वकील के लिए भी लागत वहन करेगी।

    एनआरसी की अंतिम सूची में कितने लोग शामिल?

    एनआरसी की अंतिम सूची में कितने लोग शामिल?

    बता दें नागरिकता संशोधन बिल, 2016 लोकसभा में 8 जनवरी को पास हुआ था। जिसका उद्देश्य 31 दिसंबर, 2014 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिमों को नागरिकता देना है। वहीं अगर एनआरसी की बात करें तो इसकी अंतिम सूची 31 अगस्त को जारी हुई थी। जिसमें 19,06,657 लोगों का नाम शामिल नहीं है। इस सूची में 3,11,21,004 लोगों का नाम शामिल किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+