अब Zomato डिलीवरी ब्वॉय ने बताई आपबीती, कहा- महिला ने पहले ऑर्डर लिया और फिर...

अब Zomato डिलीवरी ब्वॉय ने सुनाई उस दिन की पूरी कहानी, कहा- महिला ने पहले अपना खाना ले लिया और फिर...

बेंगलुरू। कर्नाटक के बेंगलुरू में फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो से ऑनलाइन खाना मंगाने वाली महिला के साथ मारपीट मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। मारपीट के आरोपी डिलीवरी ब्वॉय ने दावा किया है कि महिला ने खुद अपनी अंगूठी नाक पर मारकर स्वयं को घायल किया। गौरतलब है कि बुधवार को बेंगलुरू में रहने वाली महिला हितेश चंद्राणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में महिला ने आरोप लगाया कि खाना पहुंचाने में देरी की शिकायत करने पर जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय ने उनके साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया था।

Recommended Video

    Zomato delivery boy का खुलासा, महिला को खुद की गलती से लगी चोट । वनइंडिया हिंदी
    'जैसे ही मैं उनके घर पहुंचा...'

    'जैसे ही मैं उनके घर पहुंचा...'

    हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, इस मामले में बेंगलुरू के इलेक्ट्रॉनिक पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है और आरोपी का नाम कामराज है। कामराज ने अपनी सफाई में बताया, 'खाना पहुंचाने के लिए मैं जैसे ही उनके घर पहुंचा, मैंने उनसे बताया कि मुझे एक और ऑर्डर डिलीवर करना था इसलिए मैं ट्रैफिक में फंस गया था। खाना पहुंचाने में हुई देरी के लिए मैंने उनसे माफी भी मांगी।'

    'उन्होंने मुझसे बहुत भद्दे तरीके से बात की'

    'उन्होंने मुझसे बहुत भद्दे तरीके से बात की'

    कामराज ने आगे बताया, 'लेकिन, उन्होंने काफी भद्दे तरीके से बात की...उन्होंने कहा कि तुमने खाना बहुत देर से डिलीवर किया है और मैं अब कोई बहाना नहीं सुनना चाहती। वो इस बात को लेकर बहस करने लगीं। इसके बाद उन्होंने वो ऑर्डर तो ले लिया, लेकिन पैसे देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि खाना समय से डिलीवर नहीं हुआ, इसलिए वो पैसे नहीं देंगी।'

    'मैडम पैस नहीं देतीं तो मुझे अपनी जेब से देने पड़ते'

    'मैडम पैस नहीं देतीं तो मुझे अपनी जेब से देने पड़ते'

    अपनी सफाई में कामराज ने आगे कहा, 'ऑर्डर 198 रुपए का था और अगर वो मैडम पैस नहीं देतीं तो मुझे अपनी जेब से देने पड़ते, इसलिए मैंने उनसे कहा कि वो ऑर्डर का भुगतान कर दें। मैंने उनसे कहा कि मैं आपका गुलाम नहीं हूं और इसलिए उन्हें मेरे साथ सम्मान से बात करनी चाहिए। इतना सुनते ही वो मेरे ऊपर चिल्लाने लगीं और कहने लगीं कि तुम क्या कर लोगे।'

    'उन्होंने मुझे अपशब्द कहे, अपनी सैंडल फेंककर मारी'

    'उन्होंने मुझे अपशब्द कहे, अपनी सैंडल फेंककर मारी'

    कामराज ने बताया, 'मैं जिस समय ऑर्डर लेकर उनके घर पहुंचा तो महिला जोमैटो कस्टमर केयर से बात कर रहीं थी और उन्होंने अपना ऑर्डर कैंसल कर दिया था। जैसे ही ऑर्डर कैंसल हुआ, कंपनी ने मुझसे कहा कि वो खाना लेकर वापस आ जाओ। लेकिन, जब मैंने मैडम से कहा कि मुझे वो खाना वापस कर दीजिए, तो उन्होंने मना कर दिया। मेरे बार-बार कहने पर मुझे वो ऑर्डर तो वापस मिल गया लेकिन इसके बाद उन्होंने मुझे अपशब्द कहना शुरू कर दिया और अपनी सैंडल मेरे ऊपर फेंक कर मारी।'

    'उनकी अपनी अंगूठी उनकी नाक पर लगी'

    'उनकी अपनी अंगूठी उनकी नाक पर लगी'

    कामराज ने आगे बताया, 'महिला ने खुद उनके साथ मारपीट शुरू की। वो मुझे मारने लगीं तो मैंने अपने हाथ आगे अड़ाकर अपना चेहरा बचाया। इस दौरान जब उन्होंने मेरे हाथ हटाने की कोशिश की, तो उनकी अपनी अंगूठी उनकी नाक पर लग गई। मैंने पुलिस को भी बताया कि अगर आप ध्यान से महिला के चेहरे पर लगे कट को देखेंगें तो पाएंगे कि वो घूंसा लगने से नहीं, बल्कि किसी तेज तेज से कटा है। अगर आपने उनका वीडियो देखा हो तो आपको उनकी उंगली में वो अंगूठी भी दिख जाएगी। हां मेरी गलती ये थी कि मैं ऑर्डर लेकर लेट पहुंचा, लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसके लिए मुझे सैंडल से मारा जाए या पुलिस थाने लाया जाए।'

    कामराज के बयान पर महिला ने क्या कहा?

    कामराज के बयान पर महिला ने क्या कहा?

    वहीं, कामराज के इस बयान पर शिकायतकर्ता महिला हितेश चंद्राणी ने कहा, 'ऑर्डर कैंसल करने के बावजूद मैंने उसे वो ऑर्डर इसलिए वापस नहीं दिया, क्योंकि उसने बहुत जोर से दरवाजे को धक्का मारा था। इसके बाद मैंने किसी को अपनी मदद के लिए बुलाया और पैकेट पकड़े रखा, ताकि वो डिलीवरी ब्वॉय वहीं खड़ा रहे। अगर मैंने उसपर पहले हाथ उठाया था, तो फिर उसने बिल्डिंग में बाकी लोगों से मदद क्यों नहीं मांगी, वो भाग क्यों गया? वो झूठ बोल रहा है कि मुझे मेरी अंगूठी से चोट लगी, उसने मुझे घूंसा मारा, जिसकी वजह से मुझे चोट लगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+