अब सलमान खान के GIF करें इस्तेमाल, फर्ल्ट से लेकर शर्माने तक सब है शामिल
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म दबंग 3 के रिलीज होने से पहले ही लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। उनकी फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही वह चर्चा में हैं। जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों को सलमान की फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है।

अब एक बार फिर सलमान ने अपने फैंस को हैरान कर दिया है। जिसकी वजह है सलमान के GIF। यानी अब हर कोई सलमान खान के GIF को अपने वॉट्सएप पर इस्तेमाल कर सकता है। इसमें सभी तरह की भावनाओं को शामिल किया गया है।

सलमान चुलबुल पांडे के अवतार में नजर आ रहे हैं
इसमें सलमान खान दबंग 3 के चुलबुल पांडे के अवतार में नजर आ रहे हैं। सभी GIF के साथ ये भी लिखा है कि वो कौन सी भावना प्रकट कर रहा है। जैसे, गुस्सा, दुख, खुशी, नाराजगी, क्लैपिंग, फ्लर्ट आदि। इन GIF में सलमान बेहद अलग नजर आ रहे हैं। इन GIF को सलमान खान फिल्मस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जो अब काफी वायरल हो रहे हैं।

सभी तरह के एक्सप्रेशन में मिलेंगे GIF
दबंग स्टाइल में चुलबुल पांडे के सभी एक्सप्रेशन को अच्छे से इसमें कवर किया गया है। अब सलमान की फिल्म को रिलीज होने में एक महीने से भी कम का समय बचा है। वॉट्सएप पर दबंग 3 के ये GIF 20 नवंबर को लॉन्च किए जाएंगे। ये 21 नवंबर से GIPHY होमपेज पर दिखने शुरू हो जाएंगे। वहीं स्टिकर्स का इस्तेमाल 22 नवंबर से इंस्टाग्राम, स्नैपचैप और टिकटॉक पर होने लगेगा।

सलमान खान फिल्मस ने शेयर किया
इन GIF को ट्वीट करते हुए सलमान खान फिल्मस ने कैप्शन में लिखा है, 'अब वॉट्सएप पर दबंग 3 GIF से अपनी दबंगई दिखाओ और चैट्स को सुपरफन बनाओ।' सलमान लंबे समय से लोगों का अपने अभिनय और चार्म से मनोरंजन करते आ रहे हैं। दबंग 3 में सलमान के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई देंगी। वह इसमें उनकी पत्नी रज्जो का किरदार निभा रही हैं।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?












Click it and Unblock the Notifications