अब आप नहीं कर सकेंगे ताज का दो घंटे से ज्यादा दीदार

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अब आप प्रेम के प्रतीक ताजमहल परिसर में अंदर पहुंचने के बाद सिर्फ दो घंटे ही वहां पर घूम सकेंगे। यानी कि आप वहां पर टिकट लेने के बाद दो घंटे से ज्यादा वक्त वहां पर नहीं बिता सकते।

Now, you can’t remain inside the taj mahal complex for full day

टुरिज्म मिनिस्ट्री इस तरफ गंभीरता से विचार कर रही है। सूत्रों का कहना है कि इस बाबत फैसला जल्दी हो जाएगा जिससे कि वहां पर कोई भी टुरिस्ट दो घंटे से ज्यादा वक्त नहीं रह सकेगा।

होती है दिक्कत

टुरिज्म मिनिस्ट्री को आगरा नगर निगम से इस बारे में सलाह भी मिली थी। उसका कहना था कि बहुत से लोग सुबह ही परिसर में पहुंचने के बाद शाम तक इधर ही घूमते रहते हैं। इससे बाद में आने वाले लोगों को दिक्कत होती है।

टिकट वैध

हालांकि अभी यह तो तय नहीं हुआ है कि कब से नई व्यवस्था लागू होगी, पर ताज महल को देखने के लिए जाने वालों की टिकट अब सिर्फ दो घंटे के लिए ही वैध मानी जाएगी। अभी तो बहुत से लोग परिसर में जाने के बाद घंटों ही अंदर घूमते रहते हैं।

रिसर्च में होगी दिक्कत

जानकारों ने कहा कि इस तरह का कदम उठाने से ताज परिसर में व्यवस्था बनी रहेगी। हालांकि इतिहासकार गिलियन राइट कहती हैं कि इससे उन तमाम लोगों को दिक्कत होगी जो ताज पर रिसर्च कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+