इन बैंकों के जरिये आप अपने आधार कार्ड की गलतियों को करा सकते हैं ठीक

नई दिल्ली। अगर आपके आधार कार्ड में कोई गलती है या आपको आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करानी है तो अब आप अपने बैंक से भी इसे सही करा सकते हैं। यूआईडीआई ने बताया कि देश की सभी सार्वजिनक बैंकों ने अपनी 10 फीसदी शाखाओं में आधार सेंटर खोला है। इन सेंटर पर आप आधार कार्ड के पंजीकरण से आधार अपडेट तक करा सकते है।

आम नागरिकों को होगा फायदा

आम नागरिकों को होगा फायदा

बैंकों में आधार सेंटर खुलने से सबसे ज्यादा फायदा बैंक यूजर्स को ही है क्योंकि अब लगभग सभी बैंकों ने खाता खोलने के आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है ऐसे में यूजर्स को अभी तक खाता खुलवाने के लिए आधार सेंटर के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब वे बैंक में आधार के लिए पंजीकरण करा आसानी से खाता खुलवा सकते हैं।

12 हजार बैंकों में खुले हैं आधार सेंटर

12 हजार बैंकों में खुले हैं आधार सेंटर

सरकार के आदेश के बाद लगभग 12 हजार बैंक शाखाओं ने आधार सेंटर खोले हैं। इनमें एसबीआई, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत सभी सार्वजिनक क्षेत्रों के बैंक शामिल हैं। आप इनमें से किसी भी बैंक में जाकर आधार कार्ड के लिए पंजीकरण या अपने आधार कार्ड में कोई जानकारी अपडेट करा सकते हैं।

बैंको को नहीं देनी होगी कोई शुल्क

बैंको को नहीं देनी होगी कोई शुल्क

खास बात ये है कि आधार सेंटर की तरह बैंकों के आधार सेंटर पर भी सभी सेवाएं बिल्कुल फ्री है। यानी कि अगर आप इन बैंकों में जाकर अपना आधार कार्ड बनवाते हैं या उसमें कोई जानकारी अपडेट कराते हैं तो आपको इसके लिए बैंक को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+