अब कश्‍मीर घाटी में पत्‍थरबाजों से निबटेगी महिला बटालियन, सरकार का नया प्‍लान

जम्‍मू कश्‍मीर में महिला बटालियन को मिलेगी पत्‍थरबाजों पर अंकुश लगाने की जिम्‍मेदारी। केंद्र सरकार की ओर ओर 1,000 महिलाओं वाली एक बटालियन होगी तैयार,जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के साथ मिलकर करेगी काम।

श्रीनगर। कश्‍मीर घाटी में इन दिनों जमकर पत्‍थरबाजी हो रही है और अब सरकार ने इस पत्‍थरबाजी से निबटने के लिए एक खास महिला बटालियन तैयार करने का ऐलान किया है। यह रिजर्व बटालियन राज्‍य के पत्‍थरबाजों का सामना करेगी। केंद्र सरकार 1,000 महिलाओं वाली इस बटालियन को तैयार करेगी जो जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के साथ मिलकर पत्‍थरबाजी जैसी घटनाओं से निबटेगी।

गृह मंत्री ने लिया फैसला

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक रिव्‍यू मीटिंग में यह फैसला लिया है। महिला पुलिस पांच रिजर्व बटालियन का हिस्‍सा होंगी जिनकी मंजूरी केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि पांच रिजर्व बटालियन में से एक बटालियन महिला बटालियन होगी। इन पांचों बटालियन के लिए भर्ती प्रक्रिया को पहले ही अंजाम दिया जा चुका है। 1,40,000 एप्‍लीकेशंस में 6,000 एप्‍लीकेशंस महिलाओं की ओर से थी। महिला बटालियन का जिम्‍मा पत्‍थरबाजों के ग्रुप में शामिल उन महिलाओं से निबटना होगा जो सुरक्षाबलों पर पत्‍थर फेंक रही हैं। वर्तमान समय में बड़ी संख्‍या में महिलाएं भी पत्‍थरबाजी में शामिल हो गई हैं। इस तरह की स्थिति में महिला बटालियन काफी बेहतरी से उनका सामना कर सकती है।

कुपवाड़ा में भी हुए थे प्रदर्शन

गुरुवार को कुपवाड़ा के पंझगाम में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में तीन सैनिक शहीद हो गए हैं। इस आतंकी हमले के बाद कुपवाड़ा में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए और इन प्रदर्शनों के दौरान भी सेना पर पत्‍थरबाजी हुई। सेना को फायरिंग करनी पड़ी जिसमें एक व्‍यक्ति की मौत हो गई।इंडियन आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने चेतावनी दी थी कि जो भी सेना के ऑपरेशन में बाधा डालेंगे उन पर सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। जनरल रावत के अलावा जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से भी पत्‍थरबाजों को चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद कोई भी इन चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लेता दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+