खिड़की से खरीदे गये टिक अब ऑनलाइन रद्द हो सकते हैं
लखनऊ। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे के नियम में एक और बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। रेलवे अब टिकट खिड़की से खरीदे गये टिकटों को भी ऑनलाइनल रद्द करने की सुविधा शुरु करने जा रही है। ट्रेन में बच्चों को आधे किराये पर नहीं मिलेगी फुल सीट

यही नहीं टिकट रद्द कराने के चौबीस घंटे के भीतर खिड़की से पैसा रिफंड लिया जा सकता है। रेलवे यह बदलाव हाल ही में किये गये बड़े फेरबदल के चलते लेना चाहती है।
दरअसल हाल ही रेलवे ने ट्रेन छूटने के बाद टिकट रद्द कराने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है जिसके चलते खिड़की से टिकट खरीदने वालों को हो रही असुविधा को दूर करने के लिए यह नया बदलाव करने जा रही है।
खिड़की से टिकट खरीदने वाले यात्रियों को ट्रेन छूटने के चार घंटे के भीतर टिकट रद्द कराना होता है ऐसे में टिकट खिड़की पर लगी लंबी लाइन इसमें बड़ी बाधा बन रही है, लिहाजा ऑनलाइन टिकटों को रद्द किये जाने की सुविधा शुरु होने जा रही है।
रेलवे ऑनलाइन खिड़की से खरीदे गये टिकटों कोर रद्द कराने की सुविधा को शुरु करने के लिए पीआरएस के सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव किये जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications