90 के दशक में जाने के लिए हो जाएं तैयार, आज से दूरदर्शन पर आएगा शाहरुख खान का शो 'सर्कस'
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। जिसके चलते लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। इस बीच कई लोगों ने पुराने टीवी सीरियल्स को दोबारा प्रसारित करने की मांग की थी। दर्शकों की मांग को देखते हुए आध्यात्मिक टीवी सीरियल 'रामायण' और 'महाभारत' को 28 मार्च से दिन में दो बार प्रसारित करने की घोषणा हुई।

शाहरुख खान के फैन्स के लिए खुशखबरी
इसके साथ ही दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि शाहरुख खान के फैन्स के लिए भी एक खुशखबरी है। शाहरुख खान के लोकप्रिय सीरियल 'सर्कस' का भी 28 मार्च से रोजाना रात 8 बजे प्रसारण किया जाएगा। बता दें साल 1989 में शुरु हुए 'सर्कस' का डायरेक्शन अजीज मिर्जा और कुंदन शाह ने किया था। इसके साथ ही रजित कपूर के सीरियल 'ब्योमकेश बक्शी' का प्रसारण भी 28 मार्च से दिन में 11 बजे शुरू हो चुका है।
रजित कपूर का लोकप्रिय सीरियल 'ब्योमकेश बक्शी'
अभिनेता रजित कपूर का लोकप्रिय सीरियल 'ब्योमकेश बक्शी' भी आप फिर से देख सकेंगे। 90 के दशक में इस डिटेक्टिव शो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ये क्राइम डिटेक्शन सीरीज शरादिंदु बंदोपाध्याय के नॉवेल पर बेस्ड थी। देश में लॉकडाउन के चलते कई टेलीविजन सीरियल्स की शूटिंग भी रोक दी गई है। जिसके कारण लोग मौजूदा टीवी सीरियल भी नहीं देख पा रहे। इसी वजह से लोगों ने पुराने टीवी सीरियल देखने की मांग की।
हर देश में लॉकडाउन लगा हुआ है
बता दें भारत सहित पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस का सामना कर रही है। जिसके कारण लगभग हर देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। चीन के वुहान शहर से फैलने शुरू हुए इस वायरस ने अब यूरोपीय और पश्चिमी देशों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना वायरस से दुनियाभर में अभी तक करीब 27,370 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दुनियाभर में बीमारी से संक्रमित होने वालों की संख्या 597,458 हो गई है। वहीं भारत में अभी तक संक्रमित मामलों की संख्या 904 हो गई है, जबकि इस महामारी से 21 लोगों की मौत भी हुई है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications