राजधानी-शताब्दी में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, मिलेगी ये सुविधा
Recommended Video

नई दिल्ली। अगर आप राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में सफर करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब अगर आपकी राजधानी या शताब्दी ट्रेन लेट होती है तो आपको अब रेलवे की तरफ से मैसेज भेजा जाएगा। जी हां अगर आपकी राजधानी और शताब्दी ट्रेन एक घंटा से ज्यादा लेट होती है तो रेलवे आपको एसएमएस भेजकर आपको इस बारे में जानकारी देगी।

रेलवे ने कहा है कि सभी राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में अब ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को एसएमएस भेजकर उन्हें इस बारे में जानकारी दी जाएगी। इस सुविधा को धीरे-धीरे दूसरे ट्रेनों पर लागू किया जाएगा। ट्रेन के लेट होने पर क्रिस की तरफ से यात्रियों को एसएमएस सुविधा मुहैया कराई जाती है।
रेलवे ने कहा है कि यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ट्रेन के लेट होने पर सूचना दी जाएगी। इसे सेवा को अभी देशभर की 25 राजधानी ट्रेनों और 26 शताब्दी ट्रेनों पर लागू की जाएगी।आपको बता दें कि अभी ये सुविधा वेटिंग टिकट के कंफर्म होने पर यात्रियों को दी जाती है। अगर आपका टिकट कंफर्म होता है तो क्रिस की ओर से यात्रियों को दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications