मैथिली को भारतीय नोटों पर मिली जगह, केंद्र सरकार का आदेश
नयी दिल्ली। मैथिली भाषियों के लिए ये खबर खुशखबरी से भरी है। उनकी भाषा के साथ नया सम्मान जुड़ गया है। मैथिली बोलने-लिखने वाले लोगों को अब अपनी भाषा भारतीय नोटों पर दिखेगी। केंद्र सरकार ने नोट पर अंकित होने वाले वाक्य को आठवीं सूची में शामिल सभी भाषाओं में लिखने का निर्देश जारी किया है।

आपको बता दें कि इस वक्त भारतीय करेंसी पर 17 भाषाओं का प्रयोग होता है। लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद अब नोटों पर अंकित होने वाले वाक्य में 22 भाषाएं होंगी। सरकार ने 8 जनवरी 2004 को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था। मैथिली को ये सम्मान देते हुए कहा है कि ये भाषा काफी पुरानी और समृद्ध है।
बिहार में मिथिलांचल में बोली जानी वाली ये भाषा अपनी पुरानी लिपि कैथी या तिरहुता के लिए जाना जाता है। अब जब इस भाषा को भारतीय नोटों पर जगह मिलेगी तो इससे राष्ट्रीय एकता और मजबूत होगी। अधिक से अधिक लोग इस भाषा को जान सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications