Jamia Protest: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र आए जामिया के छात्रों के समर्थन में, मोदी सरकार को लिखी चिट्ठी
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध कर रहे जामिया यूनिवर्सिटी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों को अब प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों का भी साथ मिला है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भारत सरकार को एक ओपेन लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने छात्रों की ओर से जारी विरोध प्रदर्शन पर कहा है, 'प्रदर्शनकारियों को दबाने की हिंसक कोशिश।' चिट्ठी 100 छात्रों की तरफ से लिखी गई है और इसमें देश के नए नागरिकता कानून को लेकर भी चिंता जताई गई है।
Recommended Video

लोकतंत्र के परिचायक हैं विरोध प्रदर्शन
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों की तरफ से जो चिट्ठी लिखी गई है उसमें जामिया और अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ संवेदनाएं जताई गई है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों ने इस बात पर जोर दिया है कि 'विरोध प्रदर्शन और किसी बात से असहमति लोकतंत्र के परिचायक' हैं। चिट्ठी में लिखा है, 'प्रदर्शन असुविधाजनक और अशांतिकारक होते हैं लेकिन वह हमारे देश के लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ढांचे का अंग हैं।' इसमें आगे लिखा है, 'पुलिस की तरफ से प्रदर्शनकारियों को हिंसक रूप से दबाया गया, आंसू गैस का प्रयोग हुआ, लाठीचार्ज किया गया और उन पर शारीरिक बल का प्रयोग हुआ। पुलिस ने बलपूर्वक यूनिवर्सिटी कैंपस में एंट्री ली और इसके साथ ही इंटरनेट भी बंद कर दिया गया। ये सारी बातें काफी निंदनीय हैं।'












Click it and Unblock the Notifications