अब न्यायधीशों को इस तरह से 'जज' करेगी सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने फैसला किया है कि वो देश के सभी न्यायधीशों को विशिष्ट पहचान संख्या देगी। इस फैसले में सर्वोच्च न्यायालय और 24 हाईकोर्ट्स के जज भी शामिल हैं।

सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि प्रत्येक न्यायधीश के प्रदर्शन पर निगाह रखी जा सके।
इसकी मदद से प्रत्येक न्यायधीश द्वारा दिए गए फैसलों को नेशनल जूडिशल डाटा ग्रिड पर उपलब्ध कराया जा सकेगा। फिलहाल, ऐसा कोई रिकार्ड मौजूद नहीं है।
अभी ये हैं हालात
जब एक बार सभी न्यायधीशों के फैसले उनके विशिष्ट पहचना संख्या से जुड़ जाएंगे, फिर सार्वजनिक तौर पर उनके प्रदर्शन का आंकलन किया जा सकेगा।
फिलहाल, प्रत्येक न्यायधीश के संबंध में ऐसी कोई जानकारी एक जगह पर उपलब्ध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications