अब बीएसएनएल के बेसिक फोन पर मिलेगी वीडियो कॉल की सुविधा
लखनऊ। अभी तक आप अपने मोबाइल फोन के जरिए ही लोगों से वीडियो कॉल कर सकते थे, लेकिन अब बीएसएनल के बेसिक फोन के जरिए भी आप वीडियो कॉल कर सकते हैं।
लखनऊ में 13 और जगहों पर बीएसएनएल देगा वाई-फाई की सुविधा
बीएसएनएल ने जेनरेशन नेटवर्क के साथ करार किया जिसके जरिए लोगगों को यह वैल्यू एडेड सर्विस मुहैया करायी जा सकेगी। लोग क्लोज यूजर ग्रुप के जरिए ऑडियो और वीडियो काफ्रेंसिंग कर सकेंगे।

फोन डायवर्ट की सुविधा दी जाएगी
उपभोक्ताओं को बेसिक फोन के जरिए फोन डॉयवर्ट करने की भी सुविधा दी जाएगी।

विदेशी कॉल भी होंगी सस्ती
विदेश यात्रा के दौरान उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर कॉल की सुविधा मुहैया करायी जाएगी।

12 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा शुरुआती लाभ
12 हजार बेसिक फोन को आईपी मल्टीमीडिया स्विच के साथ जोड़ा जाएगा।

पहला चरण शुरु हो गया है
कैसराबग में 6 हजार फोन, राजाजीपुरम में 3 हजार, जॉपलिंग रोड पर 2 हजार और बालागंज में एक हजार बेसिक फोन पर यह सुविधा शुरु की गयी है। दूसरे चरण में 8 कोर स्विच स्थापित किये जायेंगे।

25 से 27 नंबरों को जोड़ा जा सकेगा
इस सुविधा के जरिए 25 से 27 नंबरों को सीयूजी बनाया जा सकेगा।

150 से 200 रुपए खर्च करने होगे
इनर सर्किल के नंबरों के लिए 150 रुपए और आउट सर्किल के लिए 200 रुपए खर्च करने होंगे। कॉफ्रेंसि के लिए 25 रुपए प्रति मिनट और वीडियो कॉफ्रेंसिं के लिए 200 रुपए प्रति मिनट खर्च करने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications