अपने करियर को 'पायलट' बन दें उड़ान, बंपर भर्ती

इन सीटों में से 75 सीटें सामान्य वर्ग, 23 सीटें अनुसूचित जाति, 11 सीटें अनुसूचित जनजाति तथा 41 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित की गई हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 18 माह का होगा जिसकी अवधि बढ़ भी सकती है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित की गई है। इस अकादमी में आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई, 2014 है। जरूरी योग्यता का निर्धारण
आवेदनकर्ता के पास अनिवार्य योग्यता के तहत राज्य अथवा केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी कॉलेज या बोर्ड से अंग्रेजी विषय के साथ गणित और भौतिकी में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों से 12वीं पास होना चाहिए। इसी के साथ ही आरक्षित वर्ग को इसमें 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है।
चयन-प्रक्रिया -
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, मौखिक साक्षात्कार और विमान चालक अभिक्षमता परीक्षा के जरिए किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 1 जून, 2014 को किया जाएगा।
- आवेदन संबंधी और अधिक जानकारी वेबसाइट www.igrua.gov.in/ पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications