कांग्रेस अब संसद में बोलेगी महेश शर्मा पर हल्ला
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) संसद के तीसरे हफ्ते में शोर-शराबा जारी रहने की पूरी संभावना है। संसद का पहला और दूसरा हफ्ता पूरी तरह से धुल चुका है। जानकारों ने बताया कि कल कांग्रेस सुषमा स्वराज, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस्तीफा मांगेगी।
होगा बवाल
कांग्रेस सोमवार को केन्द्रीय मंत्री महेश पर भी हल्ला बोल सकती है। उन्होने रविवार को एक बयान में कहा कि संसद में हंगामा करने वालों को उनका मानदेय नहीं देने पर विचार हो रहा है।
अब संसद में सांसदों को हंगामा करना पड़ सकता है महंगा
बिल धूल चाटते
बहरहाल, कांग्रेस के अपनी मांगों पर अड़े रहने की संभावना है।नतीजा ये होगा कि सदन ठप रहेगा। खास बिल धूल चाटते रहेंगे। जानकार मान रहे है कि अब इस बात की उम्मीद कम है कि जब फिर से संसद सोमवार को मिलेगी तो तब वहां पर कामकाज हो सकेगा।



Click it and Unblock the Notifications
