दलालों की छुट्टी के लिए आईआरसीटीसी का 35 सेकंड इंतजार का नया फॉर्मूला
लखनऊ। तत्काल टिकटों की मारामारी को कम करने के लिए आईआरसीटीसी ने कई बड़े बदलाव करने के फैसले लिये हैं। रेलवे कम समय में ज्यादा टिकटों की बुकिंग के लिए नये सर्वर बाहर से मंगा रही है जिससे आईआरसीटीसी की साइट पर होने वाली दिक्कतों से यात्रियों को निजात दिलायी जा सके। आईआरसीटीसी ने कैलीफोर्निया से पांच नये सर्वर मंगाये हैं।

इसके साथ ही आयरलैंड से 12 टैराबाइट की मेमोरी को भी मंगाया गया है जिससे आईआरसीटीसी की मेमोरी को बढ़ाया जा सकता है। इस नयी व्यवस्था के बाद अब हर मिनट 2000 की जगह 15 हजार टिकटों की बिक्री हो सकेगी। यही नहीं अब सिर्फ 35 सेकंड में टिकट की बुकिंग की जा सकेगी। आईआरसीटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ए के मनोचा के अनुसार ने फॉर्म भरने के बाद 35 सेकंड का इंतजार करना ही पड़ेगा। इससे पहले टिकट बुक नहीं किया जा सकेगा।
ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि कुछ दलाल स्वचालित सॉफ्टवेय़र के जरिए तेज भुगतान करते हैं जिसके चलते सामान्य यात्री टिकट बुक नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन में अब दो लाख टिकट बुक किये जा सकते हैं। मौजूदा समय में रोजाना 5.5 लाख टिकट बुक होते हैं, यही नहीं पिछले पांच साल में टिकटों की बिक्री में 100 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। 2010 में कुल 9 करोड़ 60 लाख टिकट बुक किये गये। जबकि पिछले साल 18 करोड़ 30 लाख टिकट बिक गये।












Click it and Unblock the Notifications