EXIT POLL: सिब्बल समेत कांग्रेस के कई दिग्गज झेलेंगे वोट की 'कंगाली'

इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के डॉ हर्षवर्धन और आप के आशुतोष से था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश किए गए हर्षवर्धन यहां बाजी मार सकते हैं। हालांकि परिणाम आने बाकी हैं, जिसमें तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी कि कांग्रेस का भविष्य लुटियन जोन में कैसा रहेगा।
यह भी पढ़ें- बौखलाहट में बचकाना बयान
एक्जिट पोल के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी व संचार राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा और ऊर्जा राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चुनाव हार रहे हैं। देवड़ा को मुंबई दक्षिण सीट पर शिवसेना के अरविंद सावंत और सिंधिया को मध्य प्रदेश की गुना सीट पर भाजपा के जयभान पवैया के हाथों पराजय का सामना करना पड़ सकता है। बागपत में उड्डयन मंत्री अजित सिंह की हालत भी पतली बताई जा रही है।
देशभर की हाईप्रोफाइल सीटों पर कराए गए इस एक्जिट पोल के अनुसार अमेठी में राहुल गांधी की जीत सुनिश्चित बताई गई है। राहुल को चुनौती देने वाली भाजपा की स्मृति ईरानी को दूसरे और आप के कुमार विश्वास को तीसरे स्थान पर दिखाया गया है। हालांकि एक्जिट पोल करने वालों को कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने नोबेल प्राइज की घोषणा तक कर डाली है।












Click it and Unblock the Notifications