वाशिंगटन। अमेरिका में एक भारतीय वैज्ञानिक ने एक ऐसे सिस्टम का विकास किया है, जिससे कि रोबोट अब खुद सोंच समझकर काम कर सकेगा। जिससे कि त्रुटि की संभावना कम से कम रह जायेगी। अमेरिका की मिसुरी यूनिवर्सिटी से जुड़े भारतवंशी वैज्ञानिक डा. जगन्नाथ सारंगपाणि ने जो फीडबैक सिस्टम तैयार किया है, उसके अनुसार रोबोट न्यूनतम निगरानी के साथ अपना कामकाज कर सकता है। बताया जा रहा है कि इसके बाद भविष्य में ऐसे रोबोट की कल्पना साकार हो सकती है जो कि एक इंसान की तरह सोंच समझ कर काम कर सकेगा।
रोबोट के लिए तैयार की गई इस डिजाइन से यह किसी भी कार्य को दक्षता पूर्वक और खुद की सोंच से कर सकेगा।
इस नये शोध के बाद विकसित रोबोट का प्रयोग सुरक्षा प्रणाली, खनन और निगरानी में किया जा सकेगा।