ये किसके घर से निकलती दिखीं दीपिका पादुकोण कि भड़क गए फैंस, ट्विटर पर ट्रेंड कराया #notmydeepika

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को शुक्रवार को निर्देशक लव रंजन के घर से निकलते हुए देखे गए थे। खबर है कि दोनों लव रंजन की एक फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। जैसे ही दीपिका और रणबीर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो ट्विटर पर ट्रेंड चल पड़ा #notmydeepika। ये ट्रेंड दीपिका के फैंस द्वारा ही चलाया गया था। दरअसल दीपिका के फैंस उनके लव रंजन के साथ काम करने की खबर से उनसे नाराज थे। ऐसा इसलिए क्योंकि लव रंजन मीटू मुहिम के तहत यौन शोषण के आरोपी हैं और दीपिका का उनके साथ काम करना उनके फैंस को अच्छा नहीं लग रहा।

क्या बोले दीपिका के फैंस?

क्या बोले दीपिका के फैंस?

दीपिका के फैंस ने इस हैशटैग के साथ कई ट्वीट किए। किसी ने लिखा- इस तरह के यौन शोषण करने वाले शख्स के साथ काम करके आप बता रही हैं कि आप नहीं चाहती कि पीड़ित को इंसाफ मिले। आप सम्मान खो देंगी दीपिका, ऐसा मत कीजिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि दीपिका पादुकोण ने विकास बहल के खिलाफ कड़ा कदम उठाया था और अब वे खुद लव रंजन जैसे इंसान के साथ काम कर रही हैं।

जब दीपिका से एयरपोर्ट पर मांगी गई आईडी

हाल ही में दीपिका का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे एयरपोर्ट के भीतर घुस रही थीं। उनके साथ पिता प्रकाश पादुकोण भी हैं। दोनों अंदर जा ही रहे होते हैं कि दीपिका को पीछ से एक आवाज आती है.. 'मैम आईडी..आईडी'। इसपर दीपिका पीछे मुड़ती हैं और सुरक्षाकर्मी की तरफ देखते हुए पूछती हैं 'आईडी चाहिए'? इसके बाद वे अपने बैग से तुरंत आईडी निकालकर सुरक्षाकर्मी को दिखाती हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका और गार्ड दोनों के ही इस बर्ताव की खूब तारीफ हो रही है।

जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म में दिखेंगी दीपिका

जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म में दिखेंगी दीपिका

पादुकोण दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी। इसमें दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभाती नजर आएंगी, फिल्म 10 जनवरी 2020 में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका फिल्म 83 में नजर आएंगी, फिल्म में उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आएंगे इसमें दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाती दिखेंगी।

यह भी पढ़ें- दीपिका के डांस वीडियो पर भड़कीं कंगना की बहन रंगोली, कहा- पब्लिसिटी का वाहियात तरीका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+