मोबाइल पर ऑडियो मैसेज भेजने के मामले में केजरीवाल को नोटिस

नई दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के कंवेनर अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईस्ट दिल्ली के रिटर्निंग ऑफिसर (RO) ने 'आप' (AAP) सुप्रीमो से चुनाव प्रचार के लिए मोबाइल फोन पर ऑडियो मैसेज भेजने के खिलाफ नोटिस भेजा है।

notice to Arvind Kejriwal over audio messages sent to mobile phone users

चुनाव अधिकारी ने केजरीवाल (arvind kejriwal) से कहा है कि वह चुनाव प्रचार से संबंधित ऐसी सामग्रियों को भेजने के लिए मॉनिटरिंग पैनल की ओर से जारी सर्टिफिकेट जमा करें, ताकि यह पता चल सके कि उन्होंने निर्धारित मानकों का उल्लंघन तो नहीं किया है।

दरअसल, चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य एवं जिला स्तर पर पॉलिटिकल एडवर्टिजमेंट और कैंपेन मैटेरियल को क्लियर करने के लिए एक मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी (MCMC) बनाई हुई है, जिसकी मंजूरी ऐसे प्रचार के लिए जरूरी है।

ईस्ट दिल्ली के रिटर्निंग ऑफिसर के महेश ने केजरीवाल को संबंधित दस्तावेजों के साथ शनिवार शाम 4 बजे तक जवाब दाखिल करने की हिदायत दी है। मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी (MCMC) को यह शिकायत एक ऐप यूजर ने भेजी थी, जिसमें सभी को मोबाइल फोन पर राजनीतिक प्रचार के लिए ऑडियो संदेश भेजने की बात कही गई थी।

'आप' (AAP) सुप्रीमो को भेजी गई नोटिस में कहा है कि एमसीएमसी (MCMC) ने छानबीन में पाया है कि केजरीवाल ने ऐसे कई ऑडियो मैसेजेज भेजे हैं, जिसमें पार्टी के लिए प्रचार किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर समय पर इसका जवाब नहीं मिला, तो माना जाएगा कि उन्हें अपनी सफाई में कुछ नहीं कहना है और फिर चुनाव कानूनों के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+