'बताने के लिए कुछ नहीं है, हमने आलाकमान पर छोड़ दिया', केसी वेणुगोपाल आवास पर पहुंचे डीके शिवकुमार, VIDEO
DK Shivakumar: डीके शिवकुमार बुधवार रात कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बताने के लिए कुछ नहीं है।

DK Shivakumar: कर्नाटक में मुख्यमंत्री चुनाव को लेकर टेंशन बढ़ती जा रही है। सिद्दरमैया या डीके शिवकुमार में से कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा, ये अभी तक फैसला नहीं हो पाया है। अंदरूनी कलह से जूझ रही कांग्रेस अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाई है। वहीं, डीके शिवकुमार भी सिद्दारमैया के सामने खड़े हैं। वो भी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।
इस बीच कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार बुधवार रात दिल्ली स्थित कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के आवास पर पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान डीके शिवकुमार ने कहा कि बताने के लिए कुछ नहीं है, हमने इसे आलाकमान पर छोड़ दिया है। आलाकमान फोन करेगा। मैं आराम करने जा रहा हूं।
वहीं, मंगलवार को बताया गया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार यानी आज मुख्यमंत्री की घोषणा करेंगे। लेकिन आज भी यह घोषणा नहीं हो पाई। वहीं इसको लेकर टेंशन बढ़ती ही जा रही है। कांग्रेस आलाकमान अभी तक इस पर फैसला नहीं ले पाया है। मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक पर बैठक कर रहे हैं।
Recommended Video

13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के आए रिजल्ट में कांग्रेस को जबरदस्त जनादेश मिला। कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली। प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। लेकिन इतने दिन बीत गए अभी तक मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं हो पाया। कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर अंतिम फैसला देने की जिम्मेदारी दी है।
जारी मंत्रणा के बीच कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के साथ डीके शिवकुमार और सिद्धरमैया की मुलाकात की तस्वीरें शेयर की थीं। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को राहुल गांधी से अलग-अलग मुलाकात की थी।
#WATCH | Delhi: Karnataka Congress chief DK Shivakumar arrives at the residence of general secretary KC Venugopal.
— ANI (@ANI) May 17, 2023
He says, "There is nothing to tell...we have left it to the high command...High command will take the call. I'm going for rest."#KarnatakaCMRace pic.twitter.com/JK0dSdhUnn
यह भी पढ़ें- कर्नाटक का CM कौन? आज खड़गे करेंगे ऐलान, डीके शिवकुमार को डिप्टी CM के साथ क्या-क्या मिल सकता है? जानिए












Click it and Unblock the Notifications