कर्नाटक का CM कौन? आज खड़गे करेंगे ऐलान, डीके शिवकुमार को डिप्टी CM के साथ क्या-क्या मिल सकता है? जानिए

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर विचार-विमर्श अभी भी जारी है। अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं, डीके शिवकुमार को छह विभागों के साथ उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई है।

DK Shivakumar

कांग्रेस आज शाम तक कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। विधायक दल का नेता चुनने के लिए जारी मंत्रणा के बीच कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के साथ डीके शिवकुमार और सिद्धरमैया की मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को राहुल गांधी से अलग-अलग मुलाकात की।

वहीं, कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि इस समय पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विचार-विमर्श कर रहे हैं। जब भी कांग्रेस कोई फैसला करेगी हम सूचित करेंगे। अगले 48-72 घंटों में, हमारे पास कर्नाटक में एक नया मंत्रिमंडल होगा।

दूसरी तरफ, डीके शिवकुमार को छह विभागों के साथ उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश की खबरें सामने आ रही है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। कांग्रेस ने इन रिपोर्टों को खारिज कर दिया और कहा कि कर्नाटक के सीएम पद पर विचार-विमर्श अभी भी चल रहा है।

135 सीटें कांग्रेस ने जीतीं

आपको बता दें कि 10 मई को कर्नाटक चुनाव के मतदान हुए। 13 मई को नतीजे घोषित हुए। जिसमें कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी से सत्ता छीनकर विधानसभा चुनावों में जोरदार जीत दर्ज की। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में 135 सीटें जीतीं। चार दिन बीतने के बाद भी अभी भी राज्य को एक मुख्यमंत्री नहीं मिला है। इस बीच, सिद्धारमैया के समर्थक बेंगलुरु में पटाखे फोड़ते नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+