तेजस्वी से मुलाकात पर कुशवाहा ने कहा, सीट शेयरिंग पर नहीं हुआ है अंतिम फैसला
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुलाकात के बाद सीट शेयरिंग को लेकर ऐलान कर दिया। इस घोषणा के थोड़ी ही देर बाद केंद्रीय मंत्री और रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मिलने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अरवल स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। तेजस्वी और उपेंद्र कुशवाहा के बीच हुई इस मुलाकात के बाद कई राजनीतिक मायने निकलने लगे। वहीं इस मुलाकात के बाद कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हम इसे कुछ दिनों में अंतिम रूप देंगे। फिलहाल पहले दौर की बातचीत थी। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग के 50:50 के फार्मूले का कोई अंत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी बोलना जल्दबाजी होगी। वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ हुई मुलाकात को संयोग करार दिया। हालांकि पूछे जाने पर भी उन्होंने इस मुलाकात के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा।
वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरा अरवल में एक कार्यक्रम थ। इसी दौरान मेरी सर्किट हाउस में उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि मुलाकात हमेशा सकारात्मक होती है। उन्होंने कहा कि मुलाकात में किससे क्या बात हुई यह बाद में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि एक ही दिन में सब नहीं हो जाता। गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है।
गौरतलब है कि अमित शाह और नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा और जदयू बराबर बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी साथियों को भी सम्मानजनक जगह देगी।












Click it and Unblock the Notifications