'नाम बदलने से कुछ नहीं होता, लोग UPA के 12 लाख करोड़ के घोटालों को रखेंगे याद', INDIA गठबंधन पर बरसे अमित शाह

Amit Shah on Opposition Alliance India: विपक्षी पार्टी के नये गठबंधन I.N.D.I.A पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता। लोग यूपीए के तहत हुए 12 लाख करोड़ से अधिक रुपये के घोटालों को हमेशा याद रखेंगे।

अमित शाह आज तमिलनाडु के मदुरै में थे। उन्होंने भाजपा की छह महीने लंबी पदयात्रा 'एन मन, एन मक्कल' (मेरी भूमि, मेरे लोग) का शुभारंभ करने पहुंचे थे।

Nothing changing name people remember UPA 12 lakh crore scams Amit Shah lashed out INDIA alliance

रामेश्वरम से शुरू होने वाली 168 दिवसीय पदयात्रा का लक्ष्य राज्य भर के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करना है। यह पदयात्रा अगले साल 11 जनवरी को समाप्त हो जाएगी। भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष के अन्नामलाई पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।

पदयात्रा के लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा यात्रा का उद्देश्य परिवर्तन लाना और तमिलनाडु को वंशवादी राजनीति, भ्रष्टाचार से मुक्त करना है। इसके साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार करना है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ राजनीति के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर में तमिल भाषा का प्रसार करने के लिए भी है। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से अन्नामलाई पूरे तमिलनाडु में पीएम मोदी के राष्ट्रवाद को स्थापित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल में बोलने वाले पहले व्यक्ति थे।

यह भी पढ़ें- MP में अमित शाह के तूफानी चुनावी दौरे, कल फिर भोपाल आएंगे भोपाल, बूथ कार्यकर्ताओं सम्मेलन में होंगे शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+