MP में अमित शाह के तूफानी चुनावी दौरे, कल फिर भोपाल आएंगे भोपाल, बूथ कार्यकर्ताओं सम्मेलन में होंगे शामिल
Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीसरी बार इसी महीने भोपाल आएंगे। वे यहां विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और चुनाव समितियों की प्रभारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर बैठक करेंगे। सूत्रों की माने तो अमित शाह कई नाराज और उपेक्षा से पीड़ित कार्यकर्ताओं को बड़ी जिले में बड़ी जिम्मेदारी सौपेंगे।
इसके पहले अमित शाह ने बुधवार को भोपाल दौरे पर कोर ग्रुप के साथ 4 घंटे बैठक कर चुनाव समिति गठित करने, विजय संकल्प यात्रा के रोड मैप, अंचल वार चुनाव की तैयारियां और विभिन्न समितियों के गठन को लेकर चर्चा की थी। अब एक बार फिर गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को राजधानी भोपाल आएंगे।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार कोर ग्रुप की बैठक में गृहमंत्री शाह ने जिन समितियों के गठन पर स्वीकृति दी उनकी घोषणा एक-दो दिन में की जा सकती है राज्य से जिला स्तर पर समितियां बनेगी इसके गठन में पार्टी के बड़े पदाधिकारी जुटे हुए हैं जिलों में ऐसे कार्यकर्ता जो अपनी उपेक्षा या अन्य कारणों से निष्क्रिय हैं उन्हें सक्रिय करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिलेवार जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।
इंदौर में बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 30 जुलाई को आयोजित किया गया है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्य के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आदि शामिल होंगे।
सीएम शिवराज ने दी कार्यक्रम की जानकारी
गुरुवार को भोपाल के होटल ताज में ठहरे अमित शाह ने लगभग 1 घंटे तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की और कई अहम विषयों को लेकर उनसे फीडबैक भी लिया। सूत्रों की मानी जाए तो इस दौरान सीएम शिवराज ने उन्हें प्रदेश में विकास पर्व के बारे में जानकारी दी साथ ही सागर में संत रविदास मंदिर की भूमि पूजन कार्यक्रम में पीएम मोदी के आने और संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी अपने समर्थकों और मंत्रियों के साथ की चर्चा
उधर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल स्थित अपने आवास पर कुछ मंत्रियों के साथ चर्चा की बताया जा रहा है कि सिंधिया ने भी आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जीत के रणनीति के बारे में अपने समर्थकों और मंत्रियों के साथ चर्चा की हैं।












Click it and Unblock the Notifications