प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर और पूर्व मंत्री दासारी नारायण राव का निधन

सुपरस्टार रजनीकांत और एक्टर कमल हासन ने दुुख प्रकट करते हुए इसे तमिल सिनेमा के लिए बड़ा नुकसान बताया है।

हैदराबाद। दक्षिण भारत के जाने-माने फिल्म डायरेकटर और पूर्व केंद्रीय मंत्री दासारी नारायण राव का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। तेलगू सिनेमा में अपने काम के लिए प्रसिद्ध राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राव का हैदराबाद के केआईएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। दसरी काफी समय से सांस लेने संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। तीन दिन पहले ही उनकी सर्जरी हुई थी।

प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर और पूर्व मंत्री दासारी नारायण राव का निधन

दासारी नारायण राव पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मंत्रिपरिषद के सदस्य रह चुके थे। कोयला घोटाले के आरोपपत्र में भी उनक नाम था। राव की कुछ बेहद सफल फिल्मों में 'प्रेमाभिषेकम', 'मेघा संदेशम', 'ओसी रामुलम्मा' और 'टाटा मनवाडू' शामिल हैं। राव तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे।

तेलुगू, तमिल और हिंदी भाषाओं में 125 फिल्में निर्देशित करने वाले राव का नाम गिनीज बुक में दर्ज था। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दसरी के निधन पर ट्वीट करते हुए शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि तेलुगू समाज और सिनेमा ने आज एक स्तंभ खो दिया। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत और एक्टर कमल हासन ने दुुख प्रकट करते हुए इसे तमिल सिनेमा के लिए बड़ा नुकसान बताया है।

रजनीकांत ने अपने ट्वीट में लिखा- "श्री दासारी नारायण राव में मेरे बहुत ही प्यारे और करीबी शुभचिंतक और दोस्त थे। वह भारत के महान फिल्म डायरेक्टर में से एक थे। उनकी जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+