नोट बैन: ये सब अचानक नहीं, मोदी ने तो कई बार चेताया था
पीएम मोदी ने कई बार कहा लेकिन कालाधन रखने वाले माने ही नहीं।
नई दिल्ली। पीएम मोदी के 1000 और 500 के नोट पर बैन के बाद इसे कहा जा रहा है कि अचानक से आए इस फैसले ने देशवासियों को हिला दिया है लेकिन ये सब अचानक नहीं है।

मंगलवार को पीएम मोदी के 500 और 1000 के नोट बैन करने का ऐलान किया तो देशभर में इसके लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग इस फैसले की आलोचना कर रहे है तो वहीं कुछ इसे मोदी की ब्लैक मनी पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' कह रहे हैं।
भले ही कुछ लोग इसे मोदी सरकार का एकदम से लिया गया फैसला कह रहे हैं लेकिन इसके लिए मोदी चुनाव प्रचार के दौरान से ही कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक मैसेज इसके लिए खूब चल रहा है। मैसेज इस तरह है।
सोशल मीडिया पर चल रहे कई मैसेज
''उन्होंने कहा कि अपनी आय घोषित करो.. लोगों ने कहा क्यों?
उन्होंने काले धन को लेकर आपको चेताया.. लोगों ने कहा क्यों?
उन्होंने भारतीय महिलाओं के सोना खरीदने की बात कही.. लोगों ने ध्यान नहीं दिया।
अब उन्होंने एक झटके में सबको जवाब दे दिया तो खुद से पूछिए पीएम से नहीं।''
सोशल मीडिया पर चल रहे इस मैसेज में वाकई सच्चाई है। पीएम मोदी ने चुनाव अभियान के दौरान ही काले धन के मुद्दे को गंभीरता से उठाया था।
पीएम मोदी ने लोगों से 30 सिंतबर तक आय घोषित करने की बात भी कही थी। अब पीएम ने 500 और 1000 के नोट बंद करने कर के उन लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है, जिनके पास काला धान है।












Click it and Unblock the Notifications