गुजरात का एक सच और...'नोटा' दबाया गया सबसे ज्यादा

एक तरफ तो पूरा गुजरात भाजपा और नरेंद्र मोदी की जीत का जश्न मना रहा है तो दूसरी ओर सबसे ज्यादा नोटा बटन दबए जाने की इस हकीकत को मीडिया पचा गया है। गुजरात में मतदान के दौरान 5,426 बार नोटा बटन दबाया गया है। मतलब साफ है कि इतनी संख्या के लोग गुजरात के किसी उम्मीदवार के पक्ष में नहीं है। इसके बाद भी भाजपा ने गुजरात में 26 में से 26 सीटेों पर भारी मतों पर जीत दर्ज की है।
भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है और यहां सभी देशवासियों को अपने मन की करने की आजादी है। इसी आजादी का लाभ उठाते हुए गुजरात ने इस मामले में भी इतिहास रच दिया है। 5 हजार से भी ज्यादा लोंगों का नोटा बटन दबाना कुछ न कुछ कह रहा है। शायद ये वो लोग हैं जो नहीं चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी या फिर भाजपा और अन्य कोई राजनीतिक पार्टी देश में अाए।












Click it and Unblock the Notifications